लाइव न्यूज़ :

खाकी निक्कर में लगी आग तो भाजपा-RSS हुए आग बबूला, कांग्रेस ने कहा- देश को जलानेवाले एक निक्कर की जलती फोटो देख...

By अनिल शर्मा | Updated: September 12, 2022 16:34 IST

जयराम रमेश ने कहा- ये टीशर्ट और अंडरवियर पर टिप्पणी बिल्कुल बचकाना था, अगर मैं इसकी असलियत बता दूं तो आप हंसेंगे। मैं इस पर नहीं बोलना चाहता हूं। अगर वो इसे मुद्दा बनाना चाहते हैं तो ये बिल्कुल साफ है कि वो घबराए हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सोमवार को कांग्रेस ने एक फोटो ट्वीट किया जिसमें खाकी हाफ पैंट को जलाते हुए दिखाया गया है।इस तस्वीर पर भाजपा ने कहा कि इनकी भारत जोड़ो यात्रा, आग लगाओ यात्रा है।

नई दिल्लीः कांग्रेस द्वारा आरएसएस के निक्कर में आग लगी तस्वीर ट्वीट करने के बाद भाजपा और संघ हमलावर हो गए हैं। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ये ट्वीट किया है। संबित पात्रा ने कहा,  ये तस्वीर ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? वहीं आरएसएस नेता मनमोहन वैद्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके बाप-दादा ने संघ का बहुत तिरस्कार किया और अपनी पूरी ताकत के साथ संघ को रोकने का प्रयास किया। मगर संघ रुका नहीं।

 सोमवार को कांग्रेस ने एक फोटो ट्वीट किया जिसमें उन्होंने खाकी हाफ पैंट (जिसे आरएसएस के स्वयंसेवक धारण करते हैं) को जलाते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस ने इसे साझा करते हुए लिखा- देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना। कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। 

कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ये तस्वीर ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोग एक दूसरे को जला दें? भाजपा नेता ने कहा कि ये 'भारत जोड़ो आंदोलन' नहीं बल्कि 'भारत तोड़ो' और 'आग जलाओ आंदोलन' है। कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को हटाना चाहिए। संबित ने आगे कहा,  इनकी भारत जोड़ो यात्रा, आग लगाओ यात्रा है। ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो। 

भाजपा और संघ के प्रतिकार के बाद कांग्रेस ने कहा कि जिन लोगों ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' का विरोध किया था उन्हें आज #BharatJodoYatra की सफलता से जलन हो रही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पलटवार करते हुए कहा, जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं उन्हें पुतला जलाने से परेशानी क्यों है? और वे हमसे जवाब क्यों मांग रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश को जलाने वाले प्रतीकात्मक रूप से एक निक्कर के जलते दिखाए जाने पर इतने परेशान क्यों हैं? दरअसल बात ये है कि जिन लोगों ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' का विरोध किया था उन्हें आज #BharatJodoYatra की सफलता से जलन हो रही है। क्योंकि भारत एकजुट हो जाएगा तो इनकी नफरत की दुकान बंद हो जाएगी।

जयराम रमेश ने कहा- ये टीशर्ट और अंडरवियर पर टिप्पणी बिल्कुल बचकाना था, अगर मैं इसकी असलियत बता दूं तो आप हंसेंगे। मैं इस पर नहीं बोलना चाहता हूं। अगर वो इसे मुद्दा बनाना चाहते हैं तो ये बिल्कुल साफ है कि वो घबराए हुए हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी और 150 दिनों की अवधि में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किमी की दूरी तय करेगी।

टॅग्स :संबित पात्राJairam RameshआरएसएसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी