लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला, पार्टी ने कहा, "पीएम मोदी 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 29, 2023 20:30 IST

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी सरकार राहुल गांधी के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया अख्तियार करते हुए एक-एक कर ऐसे निर्णय ले रही है ताकि वो अडानी मुद्दे पर राहुल गांधी को खामोश करा सके लेकिन राहुल गांधी बेखौफ होकर मोदी और अडानी के रिश्तों को उजागर करते रहेंगे

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने राहुल गांधी के विषय में घेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोमोदी सरकार राहुल गांधी के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया अख्तियार करते हुए अडानी मुद्दे को दबाना चाहती हैप्रधानमंत्री मोदी अपने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं

पणजी:कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के विषय में लगातार केंद्र की भाजपा सरकार को घेर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि मानहानि के आरोप में कोर्ट से दोषी सिद्ध होने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार राहुल गांधी के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया अख्तियार करते हुए एक-एक कर ऐसे निर्णय ले रही है ताकि वो राहुल गांधी को अडानी के मुद्दे पर खामोश कर सके लेकिन राहुल गांधी बेखौफ होकर मोदी सरकार द्वारा अडानी के पक्ष में किये गये कार्यों को लगातार उजागर करते रहेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर शमा मोहम्मद ने बुधवार को इस विषय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी अपने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने राहुल गांधी को बेहद सुनियोजित तरीके से संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया ताकि वो संसद में उठने वाली अडानी कथा को बंद करा सकें लेकिन पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ बेहद मजबूती से खड़ी है और कांग्रेस लोगों की आवाज के दमन के खिलाफ जीत हासिल करके रहेगी।

गोवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार चोरों और घोटालेबाजों को बेनकाब होने से बचाने के लिए लगातार राहुल गांधी को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदन अयोग्यता 'अलोकतांत्रिक' है लेकिन पार्टी अच्छे से जानती है कि मोदी सरकार राहुल गांधी को कमजोर करने के लिए सब कुछ करेगी। इसलिए कांग्रेस मोदी के खिलाफ जनता की अदालत में जाएंगी और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई आखिरी पल तक मजबूत से लड़ेगी।

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा कि ये बात पूरी दुनिया जानती है कि राहुल गांधी को दो साल से कम की सजा क्यों नहीं हुई। उन्होंने राहुल के खिलाफ मानहानि केस का जिक्र करते हुए कहा, "दो साल की अधिकत सजा ने भाजपा के तख्त से चुभते हुए कांटे को निकाल दिया है, दो साल की सजा इसलिए हुई ताकि भाजपा सरकार राहुल गांधी को संसद से अयोग्य घोषित कर सके।"

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि अडानी से जुड़ी शेल कंपनियों में में आया 20,000 करोड़ रुपया किसका है। प्रधानमंत्री देश को जवाब दें कि अडानी के साथ उनके क्या संबंध हैं, आखिर किस आधार पर मोदी सरकार देश की संपत्ति अपने 'परम मित्र' पर लुटा रही है। मोदी सत्ता राहुल गांधी के इन सवालों पर आखिर चुप क्यों है।"

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "राहुल गांधी को संसद में बोलने से इस कारण से वंचित कर दिया गया क्योंकि वो संसद में मोदी और अडानी के संबंधों को उजागर कर रहे थे। जनता समझ रही है कि मोदी सरकार ने उन्हें संसद से क्यों अयोग्य घोषित किया।"

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीBJPगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी