कांग्रेस ने अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर उठाए सवाल, कहा- घुसपैठिया के बेटे को सम्मान क्यों, ये है चमचागिरी का नया मापदंड

By भाषा | Published: January 26, 2020 08:40 PM2020-01-26T20:40:47+5:302020-01-26T20:47:10+5:30

कांग्रेस ने सवाल किया कि पाक के खिलाफ लड़ने वाला भारत का सिपाही घुसपैठिया और पाक वायुसेना के अफसर के बेटे को सम्मान क्यों?

congress attacks on modi government for adnan sami padma shri award | कांग्रेस ने अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर उठाए सवाल, कहा- घुसपैठिया के बेटे को सम्मान क्यों, ये है चमचागिरी का नया मापदंड

File Photo

Highlightsकांग्रेस ने अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर रविवार को सवाल उठाया। उसने कहा कि स सामी को पद्म सम्मान दिया जा रहा है जिसके पिता ने पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी।

कांग्रेस ने जाने माने गायक अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर रविवार को सवाल उठाया और तंज कसते हुए कहा कि अब ‘भाजपा सरकार की चमचागिरी’ यह प्रतिष्ठित सम्मान दिए जाने का नया मानदंड बन गया है। पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने यह सवाल भी किया कि ऐसा क्यों हुआ कि करगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिक सनाउल्लाह को ‘घुसपैठिया’ घोषित कर दिया गया, जबकि उस सामी को पद्म सम्मान दिया जा रहा है जिसके पिता ने पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी?

शेरगिल ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘भारतीय सेना के वीर सिपाही और भारत माता के पुत्र मोहम्मद सनाउल्लाह जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल की लड़ाई लड़ी उनको एनआरसी के जरिए घुसपैठिया घोषित कर दिया गया। दूसरी तरफ, अदनान सामी को पद्म श्री से नवाज दिया गया जिनके पिता पाकिस्तानी वायुसेना में अफसर थे और भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘पाक के खिलाफ लड़ने वाला भारत का सिपाही घुसपैठिया और पाक वायुसेना के अफसर के बेटे को सम्मान क्यों? क्या पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरुरी है या सरकार का गुणगान? क्या पद्मश्री के लिए नया मानदंड है कि करो सरकार की चमचागिरी, मिलेगा तुमको पद्मश्री?’’

गौरतलब है कि कुछ साल पहले भारत की नागरिकता हासिल करने वाले सामी को इस साल पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है। सामी पहले पाकिस्तानी नागरिक थे।

Web Title: congress attacks on modi government for adnan sami padma shri award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे