लाइव न्यूज़ :

राफेल डील पर कांग्रेस का बीजेपी बड़ा हमला, कहा- सरकार ने देश के हितोंं के साथ किया समझौता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 22, 2018 08:01 IST

Open in App

लोस सेवा गुजरात कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोड़वाढि़या ने कहा है कि अगले चुनाव में 'राफेल' घोटाला बड़ा मुद्दा रहेगा. कांग्रेस की मांग है कि 'राफेल' घोटाले पर 'जेपीसी' जांच कराई जाए. मोड़वाढि़या शुक्रवार को यहां पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 'राफेल' घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला है.

मोदी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में गलत सबूत पेश कर संसद के विशेषाधिकार का उल्लंघन किया है और सरकार की इस घपलेबाजी के विरोध में कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ाई शुरू की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अनुसार राफेल की सौदेबाजी में सरकार ने देश के हितोंं के साथ समझौता किया है. मोड़वाढि़या ने कहा कि राफेल समझौते में देश की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड कंपनी को नजरअंदाज कर अपने नजदीकी की जेब भरने का काम किया गया है. इस सौदेबाजी में देश को 41 हजार 205 करोड़ रुपए का चूना लगाया गया है.

उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में सरकार अपने आपको सही साबित कर रही है तो 'जेपीसी' जांच से क्यों बच रही है. इसके अलावा मोदी ने रक्षा परिषद को नजरअंदाज किया. राफेल खरीदी की घोषणा में जल्दबाजी का अर्थ क्या है? टेक्नोलॉजी हस्तांतरण के अधिकार को किसलिए कुर्बान किया गया? इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अब्दुल सत्तार, शहर अध्यक्ष नामदेव पवार, मिलिंद पाटील, डॉ पवन डोंगरे, भाऊसाहब जगताप, कैसर बाबा, अजीज खोकर आदि उपस्थित थे. 

टॅग्स :राफेल सौदाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों