Bihar Congress: बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, मदन मोहन झा को हटाकर अखिलेश प्रसाद सिंह को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 5, 2022 09:18 PM2022-12-05T21:18:30+5:302022-12-05T21:41:43+5:30

अखिलेश प्रसाद सिंह पहले लोकसभा के सदस्य और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है।

Congress appoints Dr Akhilesh Prasad Singh President Bihar Pradesh Congress Committee Madan Mohan Jha out | Bihar Congress: बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, मदन मोहन झा को हटाकर अखिलेश प्रसाद सिंह को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह, राहुल गांधी और शक्ति सिंह गोहिल।

Highlightsकांग्रेस ने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में है।कांग्रेस महागठबंधन में शामिल है। बिहार में कांग्रेस नीत यूपीए की सरकार है।

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह को अपनी बिहार इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 में है और कांग्रेस महागठबंधन में शामिल है। बिहार में कांग्रेस नीत यूपीए की सरकार है।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। सिंह ने मदन मोहन झा का स्थान लिया है। झा बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। अखिलेश प्रसाद सिंह पहले लोकसभा के सदस्य और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। 

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को अखिलेश प्रसाद सिंह को तत्काल प्रभाव से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। एक आधिकारिक आदेश में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष मदन मोहन झा (एमएलसी) के योगदान की सराहना करती है।"

अखिलेश प्रसाद सिंह का करियर 2004 से राजद के साथ शुरू हुआ। राबड़ी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। राजद के टिकट पर मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ा और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री बनाए गए। 2009 में चुनाव हार गए और कांग्रेस में शामिल हुए। 2014 में भी हार का सामना करना पड़ा।

Web Title: Congress appoints Dr Akhilesh Prasad Singh President Bihar Pradesh Congress Committee Madan Mohan Jha out

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे