लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव 2023: कांग्रेस ने किया सीएम और डिप्टी सीएम का एलान, सुने पद मिलने पर क्या बोले डीके शिवकुमार, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2023 14:09 IST

कर्नाटक डिप्टी सीएम का पद मिलने पर पहली बार मीडिया से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें साथ मिलकर काम करने को कहा है। ऐसे में उन्होंने उनकी बात मान भी ली है और पद को स्वीकार भी कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम पद का एलान कर दिया है। ऐसे में डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम के पद मिलने पर उनका बयान भी सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं का नाम लेते हुए कहा है कि हमे साथ मिलकर काम करने को कहा गया है जिसे हमने मान लिया है।

नई दिल्ली:  कर्नाटक में सियासी तस्वीर को साफ करते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को ऐलान किया कि कर्नाटक की सत्ता का ताज सिद्धरमैया के सिर पर सजेगा और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष डीके  शिवकुमार नई सरकार में उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बेंगलुरू में 20 मई को शपथ ग्रहण का आयोजन होगा। कई दिनों तक चली अनिश्चितता पर विराम लगाते हुए पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आज यह घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होने के साथ अगले लोकसभा चुनाव तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी बने रहेंगे। 

शपथ ग्रहण समारोह में समान विचारधारा वाले दल भी लेंगे हिस्सा-कांग्रेस

कांग्रेस के कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 20 मई को बेंगलुरु में शपथग्रहण होगा। वेणुगोपाल के मुताबिक, सिद्धरमैया और शिवकुमार के साथ कई और मंत्री भी शपथ लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कि शपथ ग्रहण समारोह में समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। सिद्धरमैया और शिवकुमार को कर्नाटक में कांग्रेस के लिए बड़ी 'पूंजी ' बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों की जोड़ी का विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

क्या बोले डीके शिवकुमार

कर्नाटक चुनाव में जीत दर्ज करने वाले डीके शिवकुमार को कांग्रेस ने उन्हें डिप्टी सीएम का पद दिया है। पद मिलने के बाद पहली बार मीडिया से सही से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा है कि कांग्रेस में सब ठीक है और आगे भी ठीक रहेगा। शिवकुमार ने आगे कहा है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने साथ मिलकर काम करने को कहा है और हम लोगों ने उसे मान लिया है। 

कर्नाटक का अगला सीएम कांग्रेस किसे बनाएगी, इस मुद्दे पर बोलते हुए इससे पहले कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा था कि "इसमें मुझे बोलने के लिए कुछ नहीं है।.....मैंने सबकुछ आला कमान पर छोड़ दिया है।.....इस मुद्दे पर आला कमान ही फैसला लेगा।" 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023DK Shivakumarकांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह