लाइव न्यूज़ :

समय से पहले शीतकालीन सत्र की समाप्ति को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने सामने

By भाषा | Updated: December 16, 2021 00:29 IST

Open in App

रायपुर, 15 दिसंबर छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की समय से पहले समाप्ति के लिए सत्ताधारी दल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे को दोषी ठहराया है। भाजपा ने समय से पहले विधानसभा सत्र की समाप्ति को अलोकतांत्रिक, अव्यवहारिक और निंदनीय कहा है, वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर सार्थक चर्चा से भागने का आरोप लगाया है। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रभारी नलिनेश ठोंकने ने कहा कि पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को विधायक ननकीराम कंवर, शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल और सौरभ सिंह के साथ विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर समय पूर्व सत्रावसान को लेकर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि विपक्ष सहमति लिए बिना इस प्रकार से फैसला किया जाना कहीं से भी उचित नहीं है।

उन्होंने कहा, “राज्य सरकार का यह कृत निंदनीय ही नही बल्कि राज्य के ढाई करोड़ जनता के आवाज दबाने वाला और लोकतंत्र का गला घोंटने वाला कृत्य है।”

अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का हमेशा प्रयास सदन में चर्चा से भागने का ही रहा है। सरकार चर्चा से घबराती है, किसी भी मामले में सौहार्दपूर्ण चर्चा करना ही नहीं चाहती है। सत्ताधारी दल कांग्रेस ने समय पूर्व विधानसभा सत्र की समाप्ति के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी कर कहा कि पांच दिन का शीतकालीन सत्र था। इस सत्र के एक-एक मिनट के समय में प्रदेश की ढ़ाई करोड़ जनता के हित में चर्चा करनी थी।

उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से विपक्षी दल भाजपा ने सदन के समय को बर्बाद करना, हो हल्ला मचाना, बाधित करना ही विपक्ष का दायित्व समझ लिया है। किसी भी विषय पर सार्थक चर्चा करना विपक्ष चाहता ही नहीं था। पांच दिन के सत्र के तीन दिन भी विपक्ष के हंगामे के कारण ठीक से नहीं हो पाए।”

शुक्ला ने कहा कि भाजपा का इतिहास प्रजातांत्रिक मूल्यों के हनन का रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा जब से विपक्ष में आई है और उसका संख्याबल मात्र 14 ही बचा है तब से वह सिर्फ हल्ला मचा कर सदन के समय को खराब करने को प्रभावी विपक्ष की भूमिका समझती है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस महीने की 13 तारीख से 17 तारीख के मध्य तय किया गया था, लेकिन आज तीसरे दिन ही सत्र को अनिश्चित काल के लिए समाप्त कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे