लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल की कीमत को लेकर कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत : कुमारस्वामी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 01:28 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 जून कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की लड़ाई का मजाक उड़ाते हुए रविवार को कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (एस) पेट्रोल को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के अंतर्गत लाने की कांग्रेस और भाजपा की कथित साजिश के खिलाफ लड़ेगी।

जनता दल (एस) के दूसरे नंबर के नेता ने कई ट्वीट कर कहा कि केन्द्र सरकार लगातार पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि कर रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।

कुमारस्वामी ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘हमने पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की साजिश के खिलाफ लड़ने का रुख अपनाया है। इसके खिलाफ हम संघर्ष करेंगे ।’’

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार यह कह रही है कि पेट्रोल की कीमतों में कमी लाने के लिए उसे जीएसटी के दायरे में लाना ही होगा। वहीं कांग्रेस का भी यही मानना है कि पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाकर इसकी कीमतों में कमी की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब