लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का आरोप- बीजेपी ने वीडियो में भारत के हिस्सों को चीन और पाकिस्तान का बताया, पीएम मोदी से की मांफी की मांग

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 14, 2023 18:53 IST

कांग्रेस का आरोप है बीजेपी द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद बीजेपी ने ये वीडियो डीलिट कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएक एनिमेशन वीडियो को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावरभारत का गलत नक्शा दिखाने का आरोपकहा- BJP ने भारत की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ किया है

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किए गए एक एनिमेशन वीडियो को लेकर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस का आरोप है बीजेपी द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद बीजेपी ने ये वीडियो डिलीट कर दिया। कांग्रेस का कहना है कि जो वीडियो बीजेपी ने अपलोड किया था उसमें लद्दाख के अक्साई चिन वाले इलाके को चीन का हिस्सा दिखाया गया। 

कांग्रेस ने अपने हैंडल पर एक वीडियो भी जारी किया है और समझाया है कि बीजेपी के द्वारा जारी किए गए वीडियो क्या गड़बड़ की गई। इसके साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,  "भारतीय जनता पार्टी से बड़ा देशद्रोही और उससे बड़ा टुकड़े-टुकड़े गैंग इस देश में कोई नहीं है। आज 1 बजे के करीब BJP के हैंडल से एक एनीमेशन वीड‍ियो ट्वीट क‍िया गया। इस वीड‍ियो में भारत की जमीन का ह‍िस्‍सा चीन और पाक‍िस्‍तान में दिखाया गया है। अब ट्वीट ड‍िलीट कर भाग रहे हैं।"

 सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा, "BJP ने भारत की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ किया है, यह गलती नहीं गुनाह है।मोदी सरकार द्वारा लाई गई 'जियोस्पेशियल इनफॉर्मेशन रेगुलेशन बिल' के अनुसार- कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म और एजेंसी, अगर भारत के नक्शे के साथ खिलवाड़ करे तो उसे 100 करोड़ रुपए का जुर्माना और 7 साल की सजा होगी। अब भारतीय जनता पार्टी में जेल कौन जाएगा?"

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "PM मोदी फ्रांस में कसीदे पढ़ रहे हैं और BJP भारत की संप्रभुता और अखंडता से खिलवाड़ कर रही है। ये BJP का असली चाल-चरित्र-चेहरा है। ये देश के टुकड़े कर रही है। पीएम मोदी और जेपी नड्डा को देश से माफी मांगनी चाहिए।"

बता दें कि गलत नक्शा दिखाने संबंधी कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

टॅग्स :कांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें