लाइव न्यूज़ :

उर्जित पटेल के इस्तीफे पर कांग्रेस का आरोप, कहा- मोदी सरकार ने किया मजबूर

By स्वाति सिंह | Updated: December 10, 2018 18:29 IST

रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। हाल में केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता को लेकर उनके और सरकार के बीच तनाव पैदा हो गया था।

Open in App

कांग्रेस ने उर्जित पटेल के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर पद से इस्तीफा देने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि इस सरकार ने आरबीआई के रूप में एक और संस्था की गरिमा धूमिल कर दी है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि 'आर्थिक अराजकता', भारत की मुद्रा नीति से समझौता करना और आरबीआई की स्वतत्रंता का हनन करना 'बीजेपी  का डीएनए' बन गया है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'एक और संस्था आरबीआई की गरिमा को मोदी शासन ने धूमिल किया जो आरबीआई गवर्नर की विदाई में दिखता है।' उन्होंने आरोप लगाया, 'आर्थिक अराजकता, भारत की मुद्रा नीति से समझौता और सरकार द्वारा नियुक्ति कठपुतलियों के जरिए आरबीआई की स्वतंत्रता पर कुठाराघात करना भाजपा का डीएनए है।'

सीबीआई से लेकर आरबीआई तक सभी संस्थाएं संकट में हैं: ममता

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से उर्जित पटेल के इस्तीफे की पृष्ठभूमि में नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस सरकार में सीबीआई से लेकर आरबीआई तक सभी संस्थाएं संकट में हैं।

विपक्षी दलों की बैठक से बाहर निकलीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने पटेल के इस्तीफे का हवाला दिया और कहा, 'देश में राजनीतिक आपात की स्थिति तो थी ही अब आर्थिक आपात भी उत्पन्न हो गया है। CBI से लेकर RBI तक सभी संस्थाएँ संकट में है। ऐसे हालत पहले कभी नहीं रहे।' उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर 'तानाशाही' का आरोप लगाते हुए कहा, 'विपक्ष की यह बैठक कल भी जारी रखने का प्रस्ताव है जिससे हम सभी राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें हालात से अवगत करा सकें।'

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। हाल में केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता को लेकर उनके और सरकार के बीच तनाव पैदा हो गया था।

एक संक्षिप्त बयान में पटेल ने कहा कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ने का निर्णय किया है।उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण नहीं बताया है।

पटेल आरबीआई के 24वें गवर्नर थे। उन्हें सितंबर 2016 में तीन साल के लिए इस पद पर गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्होंने रघुराम राजन की जगह ली थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :आरबीआईकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील