लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने BJP पर उठाए सवाल, 'संदीप सिंह ने BJP कार्यालय में 53 कॉल कैसे किए, फड़नवीस और गडकरी बताएं, कौन...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 30, 2020 15:58 IST

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि ये वही संदीप सिंह हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव-2019 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्म बनाई थी। इस फिल्म का पोस्टर जारी करने के लिए उस वक्त मौजूदा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस कार्यक्रम में गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है, संदीप सिंह एकमात्र फिल्म निर्माता थे, जिनके साथ वाइब्रेंट गुजरात 2019 में ₹177 करोड़ का करारनामा हुआ।कांग्रेस ने कहा- इस तरह के गैर-कानूनी कारनामों में संलिप्त लोगों के भाजपा के साथ निकट सम्बंध क्यों रहते हैं?

नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में संदीप सिंह का भी नाम कई बार सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट में उनको संदिग्ध बताया गया है। संदीप सिंह का दावा है कि वह सुशांत सिंह राजपूत के अच्छे दोस्त हैं। संदीप सिंह को सुशांत के मौत वाले दिन 14 जून को उनके घर पर बहन मीतू सिंह के भी साथ देखा गया था। इसी बीच इस मामले में ड्रग्स एंगल भी सामने आया है। इसके बाद संदीप सिंह का बीजेपी के नेता नितिन गडकरी और देवेंद्र फड़नवीस के साथ कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई है। इस पूरे मामले पर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बीजेपी पर सवाल उठाए हैं। 

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है, संदीप सिंह एकमात्र फिल्म निर्माता थे, जिनके साथ वाइब्रेंट गुजरात 2019 में ₹177 करोड़ का करारनामा हुआ। कम्पनी का नाम है- लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो, इसकी 2017 में ₹66 लाख की हानि, 2018 में ₹61 लाख का लाभ, 2019 में ₹4 लाख की फिर हानि थी। ये करारनामा कैसे हुआ?

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है,  इस केस के वापस लिए जाने की भी खबरें हैं। मगर ऐसा कोई दस्तावेज आया नहीं। अगर वापस हो भी गया, तो हमारा उद्देश्य ऐसे व्यक्ति (संदीप सिंह) के चाल, चरित्र और चेहरे को आपके सामने रखना है, जिसकी भाजपा से यारी है। 

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है, CBI जांच के प्रति आतुरता दिखाने का कारण क्या संदीप सिंह थे? इस तरह के गैर-कानूनी कारनामों में संलिप्त लोगों के भाजपा के साथ निकट सम्बंध क्यों रहते हैं?

अभिषेक मनु सिंघवी ने सवाल उठाए, ड्रग्स के जो भी मामले उठाए जा रहे हैं, वो 2017, 2018 के हैं। तो इतने बड़े ड्रग जाल पर तत्कालीन फड़नवीस सरकार क्या कर रही थी? 

देवेंद्र फड़नवीस, विवेक ओबेरॉय और सुरेश ओबेरॉय (किसी कार्यक्रम की तस्वीर)" title="संदीप सिंह, देवेंद्र फड़नवीस, विवेक ओबेरॉय और सुरेश ओबेरॉय (किसी कार्यक्रम की तस्वीर)"/>
संदीप सिंह, देवेंद्र फड़नवीस, विवेक ओबेरॉय और सुरेश ओबेरॉय (किसी कार्यक्रम की तस्वीर)

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, इसलिए ये इतनी हलचल हो रही है? मॉरीशस का हल कैसे निकला? संदीप सिंह को बॉयोपिक कैसे दी गई? संदीप सिंह ने महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में 53 कॉल कैसे किए? कौन है वो आका? माननीय फड़नवीस जी, गडकरी जी ये बताएं। 

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि ये वही संदीप सिंह हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव-2019 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्म बनाई थी। इस फिल्म का पोस्टर जारी करने के लिए उस वक्त मौजूदा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस कार्यक्रम में गए थे।

नितिन गडकरी, विवेक ओबेरॉय (नरेंद्र मोदी फिल्म के किसी कार्यक्रम की तस्वीर)" title="संदीप सिंह, नितिन गडकरी, विवेक ओबेरॉय (नरेंद्र मोदी फिल्म के किसी कार्यक्रम की तस्वीर)"/>
संदीप सिंह, नितिन गडकरी, विवेक ओबेरॉय (नरेंद्र मोदी फिल्म के किसी कार्यक्रम की तस्वीर)

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा 29 मार्च 2018 को मॉरीशस में संदीप सिंह के खिलाफ एक स्विस नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। इन बातों से भाजपा के करीबी व्यक्ति के चाल चरित्र के बारे में पता चलता है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंदीप सिंहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नितिन गडकरीदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?