लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के दौरान छात्रों की शिक्षा जारी रखने के लिए शिक्षकों को बधाई : मोदी

By भाषा | Updated: September 5, 2021 09:11 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को शिक्षक दिवस पर शिक्षक समुदाय को बधाई दी और कहा कि यह प्रशंसनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नए तरीके खोजे और यह सुनिश्चित किया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी छात्रों की शिक्षा जारी रहे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उनकी जयंती को ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘शिक्षक दिवस पर पूरे शिक्षक जगत को बधाई जिन्होंने हमेशा युवाओं के विचारों को पोषित करने में अहम भूमिका निभायी है।’’ उन्होंने कहा कि यह प्रशंसनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नए तरीके खोजे और यह सुनिश्चित किया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी छात्रों का शैक्षणिक सफर जारी रहे। प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मैं डॉ. एस राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और उनकी विशिष्ट विद्वता के साथ ही देश के प्रति योगदान को याद करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार