लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के 13 जिलों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

By भाषा | Updated: January 10, 2021 13:30 IST

Open in App

भोपाल, 10 जनवरी मध्यप्रदेश के 13 जिलों के कौओं के नमूनों में बर्ड फ्लू के एच5एन8 प्रकार का संक्रमण पाया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, ‘‘मध्यप्रदेश में अब तक 13 जिलों - इंदौर, मंदसौर, आगर मालवा, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन, गुना, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर एवं विदिशा - में कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।’’

उन्होंने बताया कि 9 जनवरी तक 27 जिलों से लगभग 1100 कौओं एवे जंगली पक्षियों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से 32 नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल को जांच हेतु भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि आगर मालवा जिले में कुक्कुट बाजार के दुकानों से लिए गये एक नमूनों में बर्ड फ्लू वायरस पाए जाने के दृष्टिगत जिले में कुक्कुट बाजार को सतर्कता एवं सावधानी की दृष्टि से शनिवार से आगामी सात दिवस तक बंद कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इस संक्रामक बीमारी की रोकथाम के लिए आगर मालवा जिले में मुर्गियों को मार कर दफनाने एंव अंडों के विनिष्टीकरण की मुहिम जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है।

इसके अलावा, कुछेक दिन पहले इंदौर और नीमच जिले में बर्ड फ्लू से प्रभावित क्षेत्र के आसपास कुक्कुट बाजार को सतर्कता एवं सावधानी की दृष्टि से अगले सात दिनों के लिये बंद किया गया है तथा इन दोनों जिलों में भी दिशानिर्देशों के अनुसार अनुसार मुर्गियों को मार कर दफनाने एंव अंडों के विनिष्टीकरण की मुहिम की जा रही है।

प्रदेश में सबसे पहले इंदौर में बर्ड फ्लू की आहट 29 दिसंबर, 2020 को सुनाई पड़ी थी, जब रेसीडेंसी क्षेत्र के डेली कॉलेज परिसर में करीब 50 कौए मृत पाए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक पशु चिकित्सा विभाग ने इनमें से दो कौओं के शव परीक्षण (ऑटोप्सी) के दौरान नमूने लेकर भोपाल के एक प्रयोगशाला में इनकी जांच कराई, तो इनमें बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के छह जिलों सीहोर, बालाघाट, दमोह, उज्जैन, बैतूल एवं भिण्ड से राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गए नमूनों में बर्ड फ्लू वायरस नहीं पाया गया है।

उन्होंने कहा कि कुक्कुट पालकों में अनावश्यक भ्रम या भय की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा अफवाहों से सावधान रहने तथा कुक्कुट उत्पादों के उपयोग के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। समस्त जिलों में रोग नियंत्रण की कार्यवाही भारत सरकार के परामर्श के अनुसार की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे