लाइव न्यूज़ :

पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सीआईआई ने उठाया कदम, पंजाब-हरियाणा में 100 गांवों को लिया गोद

By भाषा | Updated: October 20, 2019 15:18 IST

उद्योग मंडल ने कहा कि वह 15 हजार से अधिक किसानों को कृषि उपकरण, तकनीकी प्रशिक्षण मुहैया करा रहा है और पंजाब तथा हरियाणा के गोद लिये गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीआईआई ने कहा कि उसने पंजाब में लुधियाना, बरनाला और पाटियाला जिलों तथा हरियाणा में रोहतक, सिरसा और फतेहाबाद जिलों को गोद लिया है। उसका लक्ष्य इन जिलों में पराली जलाने की घटानाओं को समाप्त करना है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने उत्तर भारत में विशेषकर सर्दियों के दौरान प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिये पंजाब और हरियाणा में 100 गांवों तथा एक लाख एकड़ खेत को गोद लिया है। सीआईआई ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

सीआईआई ने कहा कि उसने पंजाब में लुधियाना, बरनाला और पाटियाला जिलों तथा हरियाणा में रोहतक, सिरसा और फतेहाबाद जिलों को गोद लिया है। उसका लक्ष्य इन जिलों में पराली जलाने की घटानाओं को समाप्त करना है। उसने कहा कि पराली जलाने की समस्या के संभव समाधानों के क्रियान्वयन के लिये एक पारिस्थितिकी तैयार की गयी है।

इसके तहत विशेषज्ञों, कॉरपोरेट, राज्य सरकारों, ग्रामीण समुदायों और कृषक समूहों समेत विभिन्न संबंधित पक्षों को एक साथ लाया जाएगा। उद्योग मंडल ने कहा कि वह 15 हजार से अधिक किसानों को कृषि उपकरण, तकनीकी प्रशिक्षण मुहैया करा रहा है और पंजाब तथा हरियाणा के गोद लिये गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सीआईआई ने कहा कि इस मुहिम में उसके साथ पंजाब के तीन हजार से अधिक विद्यार्थी, युवा और कॉरपोरेट स्वयंसेवी जुड़ रहे हैं।

सीआईआई ने कहा कि इनमें से कई किसानों ने पहली बार पराली जलाने की वैकल्पिक प्रौद्योगिकी को अपनाया है। सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, ‘‘सीआईआई की ‘स्वच्छ वायु, बेहतर जीवन’ मुहिम पराली जलाने की घटना को समाप्त करने में किसानों की मदद करने के लिये सक्षम समाधानों का क्रियान्वयन कर रही है। पिछले साल हमने 19 गांवों में प्रायोगिक तौर पर इस मुहिम की शुरुआत की थी, जिसे अब 100 गांवों तक विस्तार दिया गया है।’’ 

टॅग्स :वायु प्रदूषणहरियाणापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया