लाइव न्यूज़ :

पूर्ण अव्यवस्था और अराजकता : टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कर्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर बोले राज्यपाल

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:04 IST

Open in App

कोलकाता, 17 मई नारद स्टिंग मामले में दो मंत्रियों और अन्य की गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं द्वारा यहां सीबीआई दफ्तर और पश्चिम बंगाल में अन्य जगहों पर किये जा रहे प्रदर्शन पर चिंता जताते हुए प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को आरोप लगाया कि यहां राज्य में “कानून पूरी तरह खत्म है और अराजकता” व्याप्त है जबकि पुलिस और प्रशासन “मौन” मुद्रा में हैं।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से “विस्फोटक स्थिति” को संभालने का अनुरोध करते हुए उनसे “इस तरह की अराजकता और संवैधानिक तंत्र की विफलता के नतीजों” का आकलन करने को कहा।

उन्होंने राज्य प्रशासन पर आंदोलनकारियों के खिलाफ स्थिति को बिगड़ने और कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

धनखड़ ने ट्वीट किया, “ममता बनर्जी को संदेश, पूर्ण अव्यवस्था व अराजकता। पुलिस और प्रशासन मौन मुद्रा में हैं। उम्मीद है आपको इस तरह की अराजकता और संवैधानिक तंत्र की अव्यवस्था के नतीजों का एहसास होगा। समय इस विस्फोटक स्थिति पर लगाम लगाने का है जो मिनट दर मिनट बिगड़ती जा रही है।”

टीएमसी के सैकड़ों समर्थकों ने यहां सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और केंद्रीय बलों के कर्मियों पर पत्थर और पानी की बोतलें फेंकी जो निजाम पैलेस में सीजीओ कॉम्प्लेक्स की बैरीकेडिंग कर रहे थे। निजाम पैलेस में ही केंद्रीय एजेंसी का दफ्तर स्थित है।

पार्टी का झंडा लिये नारे लगाते प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने यहां राजभवन के बाहर भी प्रदर्शन किया।

राज्यपाल ने कहा, “ममता बनर्जी का ध्यान आकृष्ट किया , चैनलों और सार्वजनिक मंचों पर मैंने सीबीआई कार्यालय में आगजनी और पथराव देखा। दयनीय है कि कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस सिर्फ मूकदर्शक हैं। आपसे अपील है कि कानून व्यवस्था बहाल करने के लिये कार्रवाई करें।”

उन्होंने सरकार और राज्य पुलिस से कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिये हर कदम उठाने का आह्वान किया।

धनखड़ ने ट्वीट किया, “भयावह स्थिति से चिंतित हूं। ममता बनर्जी के कार्यालय से संवैधानिक नियम और कायदों के पालन का आह्वान करता हूं। दुखद है कि अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण स्थिति को बिगड़ने दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर