लाइव न्यूज़ :

BJP नेता कपिल मिश्रा ने किया विवादित ट्वीट, शिकायत दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2019 08:34 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी में हाल ही में शामिल होने वाले आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा एक ट्वीट कर विवादों में घिर गए।राष्ट्रीय जनता दल ने आरोप लगाया कि वह सांप्रदायिक घृणा फैला रहे हैं लेकिन मिश्रा ने कहा कि वह जनसंख्या नियंत्रण की जरूरत पर जागरूकता फैलाने की कोशिश रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी में हाल ही में शामिल होने वाले आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा एक ट्वीट कर विवादों में घिर गए। राष्ट्रीय जनता दल ने आरोप लगाया कि वह सांप्रदायिक घृणा फैला रहे हैं लेकिन मिश्रा ने कहा कि वह जनसंख्या नियंत्रण की जरूरत पर जागरूकता फैलाने की कोशिश रहे थे। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बीजेपी नेता मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

ट्विटर ने हालांकि, बाद में दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने को लेकर इस ट्वीट को हटा दिया। मिश्र ने एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अगर आप चाहते हैं कि प्रदूषण कम हो तो आपको इन पटाखों को कम करना चाहिए...।’’

तस्वीर में एक बुजुर्ग व्यक्ति टोपी लगाये हुए है और कुछ बच्चों तथा बुर्का पहने महिला के साथ कतार में खड़ा है। राष्ट्रीय जनता दल ने मिश्र पर बरसते हुए कहा आरोप लगाया कि वह अपनी ओछी राजनीति के लिए मुस्लिम बच्चों की तुलना प्रदूषण से कर रहे हैं ।

मिश्रा ने राजद पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने केवल बच्चों की तस्वीरें पोस्ट की हैं, लेकिन वे इसे मुस्लिम के तौर पर देख रहे हैं । उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरे ट्वीट में हिंदू और मुस्लिम शामिल नहीं था । अगर यह तस्वीर किसी हिंदू परिवार की होती तो क्या वह इसी तरीके से प्रतिक्रिया देते ।’’ 

टॅग्स :दिवालीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

कारोबारदिवाली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, कैट ने कहा- टूटे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीदे स्वदेशी समान 

भारतMaharashtra: दिवाली पर दर्दनाक हादसा, बच्चे का हाथ में फटा पटाखा, एक आंख की रोशनी गई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील