लाइव न्यूज़ :

‘सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैल गया है’, दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर जैन ने कहा

By भाषा | Updated: June 11, 2020 05:56 IST

स्वास्थ्य मंत्री के बयान के एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा था कि केंद्र ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस का संक्रमण सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला है। एक दिन पहले जैन ने संवाददाताओं से कहा था कि संक्रमण के जितने मामले आ रहे हैं उसमें आधे में स्रोत का पता नहीं है ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोविड-19 का संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैला है या नहीं, इस विषय पर और भ्रम की स्थिति बन गयी है । सत्येंद्र जैन ने कहा कि यहां सामुदायिक संक्रमण है लेकिन केंद्र ही इस बारे में घोषणा कर सकता है ।

नयी दिल्ली: दिल्ली में कोविड-19 का संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैला है या नहीं, इस विषय पर और भ्रम की स्थिति बन गयी है । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि यहां सामुदायिक संक्रमण है लेकिन केंद्र ही इस बारे में घोषणा कर सकता है ।

उन्होंने सामुदायिक संक्रमण को तकनीकी शब्द बताते हुए अब इसकी जिम्मेदारी केंद्र पर डाल ली है । स्वास्थ्य मंत्री के बयान के एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा था कि केंद्र ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस का संक्रमण सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला है ।

एक दिन पहले जैन ने संवाददाताओं से कहा था कि संक्रमण के जितने मामले आ रहे हैं उसमें आधे में स्रोत का पता नहीं है । अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में नौ जून को संक्रमण के 1366 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की संख्या 31,309 हो गयी और 905 लोगों की मौत हुई है।

जैन ने कहा कि शहर में वर्तमान में 18,543 मामले हैं और 11,861 लोग ठीक हो चुके हैं । उन्होंने कहा कि ‘‘एम्स के निदेशक डॉ रनदीप गुलेरिया भी इशारा कर चुके हैं कि निषिद्ध क्षेत्रों में सामुदायिक संक्रमण है।’’ जैन ने कहा कि पहले एक मामले में 600 लोगों का पता लगाया जाता था और आज अगर हम 1500 मामलों को 600 से गुणा कर दें तो संपर्क की तलाश के लिए 9,00,000 लोग हो जाएंगे । इसलिए सीधे संपर्क में आने वालों का पता किया जा रहा, अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आने वालों का नहीं। उन्होंने कहा कि करीब 4,000 बेड खाली हैं और विभिन्न अस्पतालों में 2,000 से ज्यादा बेड जोड़े गए हैं।

जैन ने कहा कि अब तक 30,000 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं । ऐसी आशंका है कि अगले 10-15 दिनों में संक्रमण फैलने की दर दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह सटीक संख्या नहीं है लेकिन यह संक्रमण की दर पर निर्भर करता है क्योंकि एक व्यक्ति पूरी तरह से ठीक होने से पहले दो या तीन लोगों को इस बीमारी से संक्रमित कर सकता है और यह दिल्ली ही नहीं हर राज्य के लिए सही है ।’’

मंत्री ने कहा कि अस्पताल में जितने मरीज हैं हम उससे दोगुना बेड का इंतजाम कर रहे हैं और मौजूदा परिस्थिति में जितने बेड उपलब्ध हैं उसमें आधे भरे हुए हैं । 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया