लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान कांग्रेस के मुद्दों के समाधान के लिए गठित समिति काम कर रही है: वेणुगोपाल

By भाषा | Updated: January 13, 2021 13:35 IST

Open in App

जयपुर, 13 जनवरी कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को यहां कहा कि राजस्‍थान के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए गठित समिति अपना काम कर रही है।

वेणुगोपाल ने समिति के बारे में पूछे जाने पर यहां संवाददाताओं से कहा, ’ वह समिति काम कर रही है। काम चल रहा है। और कुछ नहीं।‘

उल्‍लेखनीय है कि पिछले साल जुलाई अगस्‍त में पायलट एवं 18 अन्य कांग्रेस विधायकों के बागी होने के बाद उपजे राजनीतिक संकट के बाद कांग्रेस आलाकमान ने पायलट खेमे द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।

उल्लेखनीय है कि राजस्‍थान से राज्‍यसभा सांसद वेणुगोपाल कल यहां पहुंचे। आज सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनसे मुलाकात की।

वेणुगोपाल ने कहा कि वह संसद में राजस्‍थान से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए जानकारी लेने यहां आए हैं।

उन्‍होंने कहा, ’ मैं राजस्‍थान से जुड़े मुद्दों को संसद तथा संसदीय समिति में उठाना चाहता हूं इसलिए मैं फीडबैक लेने यहां आया हूं।‘

उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें राजस्‍थान सरकार व अधिकारियों से कुछ जानकारी चाहिए ताकि राजस्‍थान से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाया जा सके। यह केवल फीडबैक लेने के लिए है। संसद का सत्र शुरू होने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई