लाइव न्यूज़ :

पालघर जिले के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध हूं : ठाकरे

By भाषा | Updated: February 12, 2021 21:15 IST

Open in App

पालघर, 12 फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को पालघर का दौरा किया और कहा कि उनकी सरकार इस आदिवासी बहुल जिले के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है।

उन्होंने जावहर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, जल, उद्योग एवं पर्यटन क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि जिले में लंबा तटीय इलाका है और जावहर को हिल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है।

प्रदेश के राज्यपाल को सरकारी विमान से देहरादून जाने से मना किये जाने के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने इस सवाल को टाल दिया।

ठाकरे की अध्यक्षता में जिले के अधिकारियों के साथ हुयी समीक्षा बैठक के बारे में पूछे गये एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘बंद कमरे में जो भी चर्चा हुयी, उसके बारे में मैं आपको बताऊंगा ।’’

ठाकरे की इस टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर व्यंग्य के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदेश के कोंकण क्षेत्र के हालिया दौरे में शाह ने शिवसेना के उस दावे के बारे में बात की जिसमें पार्टी ने कहा था कि अक्टूबर 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को साझा करने को लेकर भाजपा ने वादा तोड़ दिया था ।

शाह ने कहा था, ‘‘मैं जो भी करता हूं, मैं खुले में करता हूं न कि बंद कमरे में ।’’

ठाकरे जमशेर पीएचसी भी गये और उन्होंने आदिवासियों द्वारा बनायी गयी रंगोली एवं पारंपरिक कला की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी