लाइव न्यूज़ :

हास्य कलाकार मुनव्वर फारूकी को इंदौर में दर्ज मामले में अंतरिम जमानत मिली

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी उच्चतम न्यायालय ने हास्य कलाकार मुनव्वर फारूकी को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मध्य प्रदेश के इंदौर में दर्ज मामले में शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने 28 जनवरी के मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश पर भी रोक लगा दी जिसमें कलाकार को यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया गया था कि ‘‘सौहार्द को बढ़ावा देना’’ संवैधानिक दायित्वों में से एक है।

पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में फारूकी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में दर्ज मामले में इलाहाबाद स्थित एक निचली अदालत द्वारा जारी किए गए पेशी वारंट पर भी रोक लगा दी।

न्यायालय ने फारूकी की उन दो याचिकाओं पर नोटिस जारी किए जिनमें उन्होंने इंदौर में दर्ज मामले में जमानत देने तथा विभिन्न राज्यों में समान मामले में दर्ज प्राथमिकियों को जोड़ने और इन्हें निरस्त करने का अनुरोध किया था।

शीर्ष अदालत ने याचिकाओं पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र सरकारों से जवाब मांगा।

फारूकी और चार अन्य को एक भाजपा विधायक के बेटे की शिकायत पर एक जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि फारूकी ने नववर्ष के मौके पर इंदौर में हुए एक हास्य कार्यक्रम के दौरान हिंदू देवी-देवताओं तथा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।

इसके बाद एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक