शीत लहर को देखते हुए लखनऊ में 8वीं तक के सभी स्कूलों का बदला गया समय, 10 जनवरी तक प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक खोलने का आदेश

By अनिल शर्मा | Published: January 2, 2023 08:06 AM2023-01-02T08:06:20+5:302023-01-02T08:23:38+5:30

इटावा में 5 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तीन जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई है।

cold wave all schools up to 8th in Lucknow open from 10 am to 2 pm till 10 January 2023 | शीत लहर को देखते हुए लखनऊ में 8वीं तक के सभी स्कूलों का बदला गया समय, 10 जनवरी तक प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक खोलने का आदेश

शीत लहर को देखते हुए लखनऊ में 8वीं तक के सभी स्कूलों का बदला गया समय, 10 जनवरी तक प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक खोलने का आदेश

Highlightsयूपी के आगरा, इटावा, बदायूं, बरेली और बिजनौर में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टिया बढ़ा दी हैं।लखनऊ में 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे खोलने के आदेश दिए गए हैं।

शीत लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के पांच जिलों मे स्कूलों के बंद करने के आदेश के बीच लखनऊ में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों के खुलने और बंद करने के समय में परिवर्तन किया गया है। लखनऊ के बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय दिनांक 2 जनवरी 2023 से 10 जनवरी 2023 तक प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।

यूपी के आगरा, इटावा, बदायूं, बरेली और बिजनौर में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टिया बढ़ा दी हैं। इन जिलों में शीत लहर को देखते हुए 31 दिसंबर तक सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे लेकिन ठंड में इजाफे को देखते हुए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। वहीं लखनऊ में 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे खोलने के आदेश दिए गए हैं, अपराह्न 2 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

इटावा में 5 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तीन जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई है। बेसिक के सरकारी स्कूलों में 14 जनवरी तक शीतकाली अवकाश पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। बिजनौर में तीन जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

Web Title: cold wave all schools up to 8th in Lucknow open from 10 am to 2 pm till 10 January 2023

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे