लाइव न्यूज़ :

ठंड बढ़ गई है, आप सभी अपना ध्यान रखें, अलाव जलाए जाएं और जरूरतमंदों को कंबल दिए जाएंः सीएम योगी

By भाषा | Updated: December 13, 2019 13:09 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले में ना सोए।

Open in App
ठळक मुद्देकड़ाके की ठंड के मद्देनजर योगी ने सभी रैनबसेरों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।इनका उपयोग जरूरतमंद लोगों द्वारा किया जाए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अचानक बरसात के कारण बढ़ी सर्दी के मद्देनजर सभी रैनबसेरों पर समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले में ना सोए। एक सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि रैनबसेरों में ना केवल सुविधाएं उपलब्ध हों, बल्कि इनका उपयोग जरूरतमंद लोगों द्वारा किया जाए।

रैनबसेरों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित थानाध्यक्षों के माध्यम से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। इसके अलावा, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कम्बल वितरण एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव जलाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। गौरतलब है कि कल रात से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के बाद अचानक ठंड बढ़ गयी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमौसमयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब