लाइव न्यूज़ :

कोयला खनन मामला: सीबीआई ने संदिग्ध सरगना माझी से की पूछताछ

By भाषा | Updated: March 30, 2021 13:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों में अवैध कोयला खनन के कथित सरगना अनूप माझी से कोयला घोटाला मामले में मंगलवार को पूछताछ की।

उच्चतम न्यायालय ने माझी की गिरफ्तारी पर छह अप्रैल तक के लिये रोक लगा दी थी।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने कहा था, ‘‘याचिकाकर्ता को छह अप्रैल तक गिरफ्तार नहीं किया जाए। मामले के गुण-दोष पर विचार किये बिना यह आदेश जारी किया गया है। हम स्पष्ट करते हैं कि यह आदेश जांच को प्रतिबंधित नहीं करेगा।''

पीठ ने माझी को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया।

करोड़ों रुपये का यह कोयला खनन घोटाला राज्य के कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) खदानों से संबंधित है।

सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में घोटाले के कथित सरगना अनूप माझी उर्फ लाला, ईसीएल के महाप्रबंधकों अमित कुमार एवं जयेश चंद्र राय, ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, कुनुस्तोरिया इलाके के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय और कजोरा इलाके के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब