लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के बढ़े दाम, जनता पर महंगाई की दोहरी मार

By रुस्तम राणा | Updated: October 2, 2021 09:00 IST

दिल्ली में सीएनजी के लिए अब 45.20 रुपये की बजाय 47.48 रुपये प्रति किलो चुकाने होंगे। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत अब 53.45 रुपये प्रति किलो हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2.28 रुपये और नोएडा में 2.55 रुपये प्रति किलो बढ़ीपीएनजी दिल्ली में 2.10 रुपया प्रति यूनिट महंगा कर दिया गया है

महंगाई की डायन जनता को खाय जा रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब शनिवार को सीएनजी के दाम भी बढ़ गए हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2.28 रुपये और नोएडा में 2.55 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की जनता पर महंगाई की यह दोहरी मार है। दिल्ली में सीएनजी के लिए अब 45.20 रुपये की बजाय 47.48 रुपये प्रति किलो चुकाने होंगे। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत अब 53.45 रुपये प्रति किलो हो गई है। 

पीएनजी के भी बढ़े दाम

दिल्ली में पीएनजी 2.10 रुपये प्रति यूनिट महंगा कर दिया गया है, वहीं नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में इसकी कीमत में 2 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अब दिल्ली में पीएनजी के लिए 33.01 रुपया प्रति यूनिट चुकाने होंगे। तो वहीं नोएडा,गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में इसके लिए 32.86 रुपये प्रति यूनिट देने होंगे। वहीं गुरुग्राम में पीएनजी का दाम 31.20 रुपया प्रति यूनिट हो गया है।

ये है कीमत बढ़ने का कारण

अप्रैल 2019 के बाद से यह पहलीबार है जब केन्द्र सरकार ने सीएन-पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की है। इनकी कीमतों में बढ़ोतरी इसलिए हुई है क्योंकि मानक माने जाने वाले अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी आई है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) और ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) को आवंटित फील्ड्स से उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमत एक अक्टूबर से अगले छह महीने के लिए 2.90 डालर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट रहेगी।  

टॅग्स :Petroleum Ministryदिल्लीनॉएडाNoida
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया