लाइव न्यूज़ :

वसूली तो होकर रहेगीः सीएम योगी का प्रदर्शनकारियों को सख्त संदेश, बुलंदशहर के लोगों ने डीएम को स्वतः सौंपे 6 लाख रुपये

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 28, 2019 11:15 IST

योगी आदित्यनाथ के ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर पर लिखा गया, 'हर दंगाई हतप्रभ है। हर उपद्रवी हैरान है। देख कर योगी सरकार की सख्ती मंसूबे सभी के शांत हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनकारियों को उपद्रव ना करने की सख्त चेतावनी दी थी।इस बीच बुलंदशहर के लोगों की एक कवायद सूबे के लिए मिसाल बन गई है। 

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में कई जगह हिंसा हुई। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई और पुलिसकर्मियों समेत सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए। करोड़ों रुपये की सार्वजनिक और निजी संपत्ति का भी नुकसान हुआ। इस बीच बुलंदशहर के लोगों की एक कवायद सूबे के लिए मिसाल बन गई है। 

बुलंदशहर के बाशिंदों ने अपनी तरफ से डीएम को 6.27 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा है। शासन के अधिकारी इसे 'पश्चाताप का स्वैच्छिक कदम' बता रहे हैं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा, 'यह एक सकारात्मक कदम है। इसने हमें दंगाइयों को नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस भेजने की लंबी प्रक्रिया से बचा लिया है।'

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनकारियों को उपद्रव ना करने की सख्त चेतावनी दी थी। उन्होंने हर्जाने की वसूली की पुलिस कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि हर दंगाई हतप्रभ है। वसूली होकर रहेगी।

योगी आदित्यनाथ के ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, 'हर दंगाई हतप्रभ है। हर उपद्रवी हैरान है। देख कर योगी सरकार की सख्ती मंसूबे सभी के शांत हैं। कुछ भी कर लो अब, क्षतिपूर्ति तो क्षति करने वाले से ही होगी, ये योगी जी का ऐलान है। हर हिंसक गतिविधि अब रोयेगी क्योंकि यूपी में योगी सरकार है।'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर फैलाये जा रहे बहकावे में नहीं आने की अपील करते हुए कहा कि उपद्रव और हिंसा की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। योगी ने दोहराया कि जहां भी सार्वजनिक संपत्ति को उपद्रवियों ने क्षति पहुंचायी है, उस संपत्ति की भरपाई, वीडियो फुटेज तथा अन्य पुष्ट प्रमाणों के आधार पर चिह्नित किए जा रहे उपद्रवियों की संपत्तियों को जब्त करके की जाए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब