लाइव न्यूज़ :

लो जी 4 छुट्टी?, 26, 27, 28 और 29 मार्च होलीडे?, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- राम नवमी पर बड़ा फैसला?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 25, 2026 19:19 IST

26 मार्च को अष्टमी और 27 मार्च शुक्रवार को रामनवमी की छुट्टी है। इसके बाद 28 मार्च (चौथा शनिवार) और 29 मार्च (रविवार) को भी छुट्टी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देहर साल रामनवमी पर बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं। उत्तर प्रदेश प्रशासन के अनुसार, रामनवमी पर लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की आशंका है।अयोध्या और अयोध्या राम मंदिर सहित क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में भारी भीड़ होगी।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने रामनवमी के अवसर पर दो दिन की छुट्टी घोषित करने का निर्णय लिया है। पहले केवल 27 मार्च को ही रामनवमी की छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 26 मार्च को भी छुट्टी कर दी गई है। यह उत्तर प्रदेशवासियों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अब उन्हें लंबा वीकेंड मिलेगा। 26 मार्च, गुरुवार को अष्टमी और रामनवमी का पशा है और 27 मार्च, शुक्रवार को रामनवमी की छुट्टी है। इसके बाद 28 मार्च (चौथा शनिवार) और 29 मार्च (रविवार) को भी छुट्टी रहेगी।

यह निर्णय क्यों लिया गया?

यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि हर साल रामनवमी पर बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं। अयोध्या और अयोध्या राम मंदिर सहित क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में भारी भीड़ होगी। उत्तर प्रदेश प्रशासन के अनुसार, रामनवमी पर लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की आशंका है।

सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया।  सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और बैंक 26 और 27 मार्च को बंद रहेंगे। हालांकि, अदालत ने पहले 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी घोषित की थी, लेकिन अब उच्च न्यायालय ने इस छुट्टी को 27 मार्च कर दिया है। 26 मार्च को अदालतों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का राम नवमी पर बड़ा फैसला। लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए 27 मार्च को छुट्टी घोषित की गई है। अब 26 मार्च को भी छुट्टी रहेगी। मंदिरों में आने वाले भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी में 144 बेड वाले गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास किया और साइबर फोरेंसिक रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "यहां का युवा प्रतिभाशाली था मगर उसे प्लेटफॉर्म नहीं मिलता था।

यहां राजनीति की इच्छाशक्ति की कमी थी। यहां जाति के नाम पर बांटने वाले लोग कहां इस ताकत को समझते थे... हमें यहां के युवाओं को स्किल करना था और इनोवेशन के साथ जोड़ना था... आज सबसे ज्यादा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के पास है। हम इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं..."

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊराम नवमीराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत