अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है
By रुस्तम राणा | Updated: March 25, 2022 21:30 IST2022-03-25T21:23:01+5:302022-03-25T21:30:26+5:30
ट्विटर पर सपा नेता ने लिखा, नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके शपथ समारोह के बाद कई नेताओं ने उन्हें राज्य का दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
बधाई देने वाले इन नेताओं सपा प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल थे। हालांकि अखिलेश यादव ने बधाई से ज्यादा उन पर तंज कसा। अपने ट्विटर पर सपा नेता ने लिखा, नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।
नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 25, 2022
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा 52 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालो में 2 डिप्टी सीएम, 16 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री हैं।