लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी का ऐलान, अयोध्या से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, साथ ही हवाईअड्डे का होगा विस्तार

By अनुराग आनंद | Updated: February 27, 2021 07:28 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि के रूप में विख्यात है। ऐसे में यहां देश और दुनिया से आने वाले लोगों के लिए हवाईअड्डे का निर्माण कराकर जल्द ही शुरू करने को लेकर तेजी से काम हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतत्काल एटीआर 72 जैसे विमानों के संचालन के लिए 250 करोड़ रुपए हवाईअड्डा निर्माण के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को विकसित करने के लिए कई योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या हवाईअड्डे से जल्द ही उड़ानें शुरू होंगी। साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनाने के प्रस्ताव पर भारत सरकार ने अपना अनुमोदन दिया है और इसके लिए वहां पर तत्काल एटीआर 72 जैसे विमानों के संचालन के लिए 250 करोड़ रुपए हवाईअड्डा निर्माण के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हवाईअड्डे के विस्तार की कार्यवाही चलती रहेगी, जिसमें एयर बस और अन्य बड़े यात्री विमानों का आवागमन बेहतर तरीके से हो सके। एक सरकारी बयान के अनुसार, आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि के रूप में विख्यात है।

भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है। अयोध्या भारत की सनातन आस्था का केंद्र बिंदु होने के नाते लाखों की संख्या में श्रद्धालु अलग-अलग पर्व और त्योहारों में दर्शन करने आते हैं। ऐसे में अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को विकसित करने के लिए कई योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सरकार ने अयोध्या की एयरस्ट्रिप को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिल्ली भेजा है-

मुख्यमंत्री ने कहा, ''हम सब जानते हैं कि दुनिया के तमाम देशों में भारतीय मूल के नागरिक और अप्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में रहते हैं। उनकी ईच्छा होती है कि वे भी अयोध्या आ सकें। इसलिए यूपी सरकार ने अयोध्या की एयरस्ट्रिप को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का एक प्रस्ताव भारत सरकार के पास भेजा था।

करीब एक हजार करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार ने भूमि क्रय करने के लिए जिला प्रशासन को दी

हवाईअड्डे के निर्माण के लिए करीब एक हजार करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार ने भूमि क्रय करने के लिए जिला प्रशासन को दी है और अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से चल रही है। अब तक 377 एकड़ से अधिक भूमि क्रय की जा चुकी है और युद्ध् स्तर पर इसे आगे बढ़ा रहे हैं।'' 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतअयोध्याहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना