अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रामलला दरबार में पूजा-अर्चना और राम मंदिर निर्माण की प्रगति पर भी जानकारी ली

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 19, 2023 16:58 IST2023-08-19T16:44:17+5:302023-08-19T16:58:27+5:30

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी।

CM Yogi Adityanath reached Ayodhya worshiped in Ramlala mandir and also inquired about the progress of Ram temple construction | अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रामलला दरबार में पूजा-अर्चना और राम मंदिर निर्माण की प्रगति पर भी जानकारी ली

photo-lokmat

Highlightsदेश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।महंत रहे परमहंस रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर अयोध्या आए।समाधि स्थल पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

त्रियुगनारायण तिवारी-

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे और उन्होंने रामलला दरबार में पूजा-अर्चना की। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति पर भी जानकारी ली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के महत्वपूर्ण महंत रहे परमहंस रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर अयोध्या आए और उनकी समाधि स्थल पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद मुख्यमंत्री उनके पैगंबर अखाड़ा में गए, वहां पर पूजा पाठ किया और उनके महंत नए राम लखन दास के महंती कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर अयोध्या के सारे साधु-संत मौजूद रहे। दिगंबर अखाड़ा में मुख्यमंत्री ने साधु-संतों के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री सरजू तट पर स्थित सरजू होटल गए, वहां पर अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि अयोध्या की सभी विकास योजनाओं को समय सारणी के अनुसार पूरा किया जाए कोई ढीला ही ना की जाए, पैसे की कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की नवंबर माह में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए।

इस बार यह कार्यक्रम बहुत भव्यता के साथ संपन्न किया जाना है। मुख्यमंत्री के समीक्षा बैठक में सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सहित जिले के सारे बड़े पुलिस और प्रशासनिक उपस्थित रहे तथा निर्माण एजेंसियों के बड़े अधिकारी भी बैठक में थे।

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण अस्थल पर भी गए और वहां पर रामलला का दर्शन पूजन किया तथा मंदिर निर्माण की प्रगति देखी उनके साथ राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी थे जो उन्हें जानकारियां दे रहे थे, इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड से लखनऊ लौट गए।

Web Title: CM Yogi Adityanath reached Ayodhya worshiped in Ramlala mandir and also inquired about the progress of Ram temple construction

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे