लाइव न्यूज़ :

गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर की हालत गंभीर, नेतृत्व बदलने की सुगबुगाहट

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 14, 2018 14:25 IST

पर्रिकर इलाज कराकर सितंबर के पहले सप्ताह में अमेरिका से लौटे थे। उससे पहले, वह करीब तीन महीने तक अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती रहे थे।

Open in App

पणजी, 14 सितंबरःगोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत गंभीर हो गई है। पर्रिकर को बृहस्पतिवार शाम को कैंडोलिम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालत तबीयत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक पर्रिकर की बीमारी को देखते हुए अब गोवा में शीर्ष नेतृत्व को बदलने की भी तैयारी शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उन्होंने उनकी तबीयत के बारे में ब्योरा देने से इनकार कर दिया। जबकि डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने समाचार एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर कंडोलिम बीच के एक अस्पताल के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

विधानसभा के उपाध्यक्ष और भाजपा विधायक माइकल लोबो ने कहा कि उन्होंने अस्पताल में पर्रिकर से भेंट की और वह ठीक हैं। पर्रिकर इलाज कराकर सितंबर के पहले सप्ताह में अमेरिका से लौटे थे। उससे पहले, वह करीब तीन महीने तक अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती रहे थे।

इन्हीं मामलों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात की थी। विपक्ष ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अक्सर अनुपस्थित रहने तथा उनकी कैबिनेट के दो सहकर्मियों के अस्पताल में भर्ती होने के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित राज्य में प्रशासन और कई काम ठप पड़ने से राज्यपा‌ल को हस्तेक्षेप करने की मांग की।

मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा कि पर्रिकर को काम पर लौटने से पहले फिटनेस प्रमाणपत्र देना चाहिए। पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री को किस तरह की बीमारी है, उस बारे में पता नहीं चल पाया है। वहीं, दो अन्य मंत्री गंभीर बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते लौटने के बाद से पर्रिकर ने किसी सरकारी बैठक में भाग नहीं लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कहा था कि वह घर से ही फाइलें निपटा रहे हैं और गणेश चतुर्थी उत्सव समाप्त होने के बाद वह बैठकों और कार्यक्रमों में जाने लगेंगे। लेकिन इससे पहले ही उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। ऐसे में विपक्ष को लगातार हमलावर होते देख प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व को बदलने को लेकर बात चलने लगी है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो