लाइव न्यूज़ :

पर्यटकों को पर्रिकर का वेलकम, कहा- 'गोवा में स्वागत है लेकिन सड़कों पर ना करें ये गंदा काम'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 14, 2018 22:42 IST

सीएम मनोहर पार्रिकर ने कहा है, गोवा में सभी का स्वागत है लेकिन वह सड़कों पर पेशाब ना करे और राज्य के कचरे की समस्या को ना बढ़ाए। 

Open in App

गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने राज्य  में आने वाले घरेलू पर्यटकों पर हाल ही में विवादित बयान दिया था। उनके बयान पर अब राज्य के सीएम मनोहर पार्रिकर ने कहा है, गोवा में सभी का स्वागत है लेकिन वह सड़कों पर पेशाब ना करे और राज्य के कचरे की समस्या को ना बढ़ाए। 

दरअसल राज्य के मंत्री ने  घरेलू पर्यटकों व उत्तर भारत और  खासकर हरियाणा से आने वाले पर्यटकों पर निशाना साधा था। उन्होंने इन्हें 'धरती की गंदगी' बताया था। उन्होंने कहा कि ये उत्तर भारत से आने वाले पर्यटक गोवा को हरियाणा में बदल देंगे। उनके इस बयान की जमकर आलोचना भी गई था। आलोचना होने के बाद  उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। वह तो खराब व्यवहार करने वाले घरेलू पर्यटकों के एक हिस्से के बारे में यह कह रहे थे ना कि सभी के लिए।

ऐसे में मंत्री के बयान पर सीएम ने सफाई पेश की उन्होंने कहा कि इस बयान से राज्य के पर्यटन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मंत्री के शब्दों का चयन कटु था लेकिन इसका मतलब हिंसा फैलाना बिल्कुल भी नहीं था।

पर्रिकर ने कहा है कि मैं पूरी दुनिया के सभी अच्छे और जिम्मेदार पर्यटक को पसंद करूंगा। स्थानीय लोगों के लिए भी सामाजिक व्यवहार के मूलभूत नियम लागू होते हैं। सभी पर्यटकों को सही शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। फिलहाल सरदेसाई के बयान तो किसी गलत रूप में नहीं लेना चाहिए।

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए