लाइव न्यूज़ :

सीएम ममता बनर्जी ने बताया झारग्राम माओवादियों से मुक्त, कहा भय पैदा करने के लिए कुछ लोग चस्पा रहे है पोस्टर, होगी जांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2022 11:23 IST

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘कुछ लोग हाथ से लिखे पोस्टर चिपका रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि यह माओवादियों ने किया है। यह सोशल मीडिया पर इन पोस्टर की तस्वीरें डालकर भय पैदा करने का प्रयास है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने माओवादियों पर बोला है। उन्होंने कहा है कि झारग्राम जिला माओवादियों से मुक्त है।यहां पर हाथ से लिखे हुए पोस्टर को चिपका कर इलाके में भय पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

झारग्राम:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माओवादियों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि झारग्राम जिला माओवादियों से मुक्त है और कुछ लोग उग्रवादियों के हवाले से हाथ से लिखे पोस्टर चिपकाकर इलाके में भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि माओवादियों के नाम वाले पोस्टर हाल में ‘जंगलमहल’ में कई स्थानों पर दिखाई दिए थे। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर जहां दिखाई दिए थे,  वहां कभी चरमपंथी सक्रिय हुआ करते थे। झारग्राम जहां माओवादी बहुत ही सक्रिय रहते है, वह इलाका इसी क्षेत्र का एक हिस्सा है। 

हाथ से लिखे पोस्टर चिपका कर भय पैदा करने की कोशिश- सीएम ममता बनर्जी

सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को यहां एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में सीएम ने कहा, ‘‘कुछ लोग हाथ से लिखे पोस्टर चिपका रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि यह माओवादियों ने किया है। यह सोशल मीडिया पर इन पोस्टर की तस्वीरें डालकर भय पैदा करने का प्रयास है। इंटरनेट पर नजर रखिए क्योंकि वहां अच्छे के साथ ही बुरे लोग भी हैं।’’

चिपकाए हुए पोस्टर में कोई सच्चाई नहीं- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ने आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ पोस्टर की विश्वसनीयता की जांच की है और पाया कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘लगातार अभियान चलाया जा रहा है और मुझे लगता है कि इसकी जांच की जानी चाहिए।’’ 

मामले में क्या कहा पुलिस ने 

मामले में बोलते हुए झारग्राम के पुलिस अधीक्षक अरिजीत सिन्हा ने कहा कि घटना के संबंध में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच चल रही है। बनर्जी ने मुख्य सचिव एच के द्विवेदी से झारखंड के उनके समकक्ष के साथ बात करने और अंतरराज्यीय सीमाओं की रक्षा के लिए एक रणनीति बनाने को कहा है। उल्लेखनीय है कि झारग्राम की सीमा झारखंड से लगती है और वहां से पश्चिम बंगाल में घुसने वाले अपराधियों की संख्या बढ़ गयी है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालमाओवालीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?