लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम मामले में पीएम मोदी पर भड़के CM केजरीवाल, कहा-सत्ता के लिए हिट्लर भी यही करता था

By स्वाति सिंह | Updated: March 23, 2019 10:53 IST

होली वाले दिन (21 मार्च) गुरुग्राम के भूपसिंह नगर इलाके में एक मुस्लिम परिवार के कुछ बच्चे घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे। तभी वहां कुछ विवाद हुआ जिसे लेकर 30 से 35 बदमाशों ने एक शख्स को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Open in App

गुरुग्राम में होली वाले दिन बदमाशों द्वारा मुस्लिम परिवार की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुस्सा जताया है। अरविंद केजरीवाल ने लिखा 'ये वीडियो देखिए, हमारे कौन से ग्रंथ में लिखा है मुसलमानों को मारो? गीता में? रामायण में? हनुमान चालिसा में?

ये लोग हिंदू नहीं हैं, हिंदुओं के वेष में गुंडे हैं। इनकी पार्टी लुच्चे, लफंगे, गुंडों की फौज है। इनसे देश और हिंदू धर्म दोनों को बचाना हर भारतवासी का फर्ज है।'

इसके साथ ही इस घटना को लेकर अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने लिखा 'हिट्लर भी सत्ता के लिए यही करता था। हिट्लर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका ख़ून करते थे और पुलिस जिन्हें मारा, उन्हीं के ख़िलाफ़ केस करती थी। मोदी जी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिट्लर के रास्ते चल रहे हैं। पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?' 

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने लिखा 'अब चौकीदार के कहने पर पुलिस उस आदमी को पकड़ कर थाने में बंद करेगी जिसने इस घटना का वीडियो बनाया...इसीलिए अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं, अगर ये चौकीदार दोबारा जीत गया तो हर घर में यही हाल होगा।'

बता दें कि होली वाले दिन (21 मार्च) गुरुग्राम के भूपसिंह नगर इलाके में एक मुस्लिम परिवार के कुछ बच्चे घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे। तभी वहां कुछ विवाद हुआ जिसे लेकर 30 से 35 बदमाशों ने एक शख्स को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़ित के घर की लड़कियां, बच्चे और महिलाएं लगातार मदद के लिए चीखते रहे। लेकिन बदमाशों ने एक ना सुनी। इस घटना के बाद हरियाणा पुलिस ने पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत दर्ज कर लिया है और फिलहाल अभी 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालगुरुग्राममनीष सिसोदियानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना