लाइव न्यूज़ :

CM Hemant Soren: गृह विभाग खुद देखेंगे सीएम सोरेन?, नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, राधाकृष्ण किशोर होंगे नए वित्त मंत्री, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: December 6, 2024 17:03 IST

CM Hemant Soren: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के चमरा लिंडा को अनुसूचित जनजाति(एसटी), अनुसूचित जाति(एससी), पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग आवंटित किये गए।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संजय प्रसाद यादव को श्रम, रोजगार एवं प्रशिक्षण हैं। कांग्रेस के इरफान अंसारी को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग दिया गया। हेमंत सोरेन सरकार में कुल 11 विधायकों ने बृहस्पतिवार को मंत्री पद की शपथ ली थी।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने के बाद अब शुक्रवार को सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे जारी की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, गृह विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के अलावा वो सभी विभाग होंगे जो किसी को आवंटित नहीं किया गया है। वहीं, राधाकृष्ण किशोर को वित्त, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास और संसदीय कार्य विभाग आवंटित किया गया है।

दीपक बिरुआ को राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार और परिवहन विभाग तो चमरा लिंडा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग के मंत्री होंगे। संजय प्रसाद यादव को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल और उद्योग विभाग दिए गए हैं। रामदास सोरेन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग के मंत्री बनाए गए हैं।

इरफान अंसारी को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण के अलावा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हफीजुल हसन को जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय आवंटित किया गया है। वहीं, दीपिका पांडेय सिंह ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभाग की मंत्री बनाई गई हैं।

योगेंद्र प्रसाद को पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग आवंटित किया गया है। सुदिव्य कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अलावा पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि शिल्पी नेहा तिर्की को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनके अलावा जो विभाग किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वे मुख्यमंत्री के पास रहेंगे। विभागों के बंटवारे की अधिसूचना सरकार की प्रधान सचिव वंदना डाडेल के हस्ताक्षर से जारी की गई है। बता दें कि नवनियुक्त मंत्रियों में झामुमो के 6 ,कांग्रेस के 4 विधायक और राजद के 1 विधायक हैं।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024हेमंत सोरेनझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघाटशिला विधानसभा सीट उपचुनावः सोमेश चंद्र और बाबूलाल सोरेन में टक्कर, कौन जीतेगा घाटशिला, जानें

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को लगेगा झटका?, अकेले चुनाव लड़ेंगे सोरेन, 6 सीट पर उतारेंगे प्रत्याशी, झारखंड में गठजोड़ पर दिखेगा असर?

भारतसारंडा क्षेत्र के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, सीएम हेमंत सोरेन बोले- "जिन्होंने जंगल बसाया उन्हें नियमों में बांधकर परेशान न किया जाए"

भारतआईपीएस कैडर में बड़ा फेरबदल, 30 अधिकारी यहां से वहां?, झारखंड सरकार ने जारी की अधिसूचना

भारतBihar Chunav: 8 दल और 243 सीट?, राजद, कांग्रेस, वामदल, वीआईपी, रालोसपा और झामुमो की बैठक, सीट बंटवारे का सियासी गणित, 15 सितबंर को ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें