लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अरविंद केजरीवाल ने धारा 370 हटाये जाने पर मोदी सरकार का किया समर्थन, कहा- इससे अमन चैन कायम होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 13:35 IST

वहीं, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के संकल्प और इसे लद्दाख से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने के विधेयक पर बसपा सहित बीजेडी और एआईएडीएमके ने केंद्र सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केरजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये पर मोदी सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंन कहा की हम जम्मू कश्मीर के फैसले पर सरकार का समर्थन करते हैं।इससे हमें उम्मीद है कि राज्य में शांति और विकास होगा। 

वहीं, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के संकल्प और इसे लद्दाख से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने के विधेयक पर बसपा सहित बीजेडी और एआईएडीएमके ने केंद्र सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। आम तौर पर कई मुद्दों पर बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नजर आने वाली मायावती की बसपा की ओर से सतीश चंद्र मिश्रा ने सरकार को समर्थन देने की घोषणा राज्य सभा में की। 

वरिष्ठ इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने ट्वीट किया, यह लोकतंत्र नहीं है, यह अधिनायकवाद है, विडंबनाओं की करतूत, असुरक्षित शासक जो संसद के अंदर या बाहर भी उचित बहस नहीं करते हैं। इसके बाद लोगों ने रामचंद्र गुहा को ट्रोल कर दिया। 

वहीं, बीजू जनता दल (बीजेडी) के राज्य सभा सासंद प्रसन्न आचार्य ने भी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले का समर्थन किया। प्रसन्न आचार्य ने कहा- 'आज सही मायनों में कश्मीर भारत का हिस्सा बना है। जिस दिन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा बन जाएगा, उस दिन पूरा देश सरकार को बधाई देगा।'

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअरविन्द केजरीवालमोदी सरकारधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया