लाइव न्यूज़ :

वीडियो: मर्द लोग जिस तरह से रोज-रोज...जनसंख्या नियंत्रण पर सीएम नीतीश की टिप्पणी का क्लिप वायरल, सम्राट चौधरी ने कहा-पद की गरिमा कर रहे हैं कलंकित

By आजाद खान | Updated: January 8, 2023 16:47 IST

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सीएम नीतीश की टिप्पणी पर बोलते हुए नेता सम्राट चौधरी ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट में इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा है कि "मुख्यमंत्री श्री कुशासन कुमार जी ने जिन अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया वह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। ऐसे शब्दों का प्रयोग कर वह मुख्यमंत्री पद की गरिमा को कलंकित कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सीएम नीतीश की टिप्पणी का एक क्लिप जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे कथित तौर पर महिला-पुरुष के बच्चे पैदा करने पर बयान देते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार के इस बयान पर सम्राट चौधरी ने आपत्ति जताई है।

पटना: रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक बयान दिया है जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार वैशाली में जीविका दीदीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर तर्क देते हुए महिला और पुरुष द्वारा बच्चे पैदा करने को लेकर एक बयान दिया है। 

ऐसे में उनके इस बयान का क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे लेकर विपक्ष भी उन पर निशाना साध रहा है। मामले में बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है और कहा है कि सीएम पद की गरिमा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कलंकित कर रहे है। 

सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो में क्या कहा है

आपको बता दें कि घटना के इस क्लिप को सम्राट चौधरी द्वारा उनके ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में सीएम नीतीश कुमार वैशाली में आयोजित जीविका दीदीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया है कि "महिलाएं पढ़ लेंगी तबी ये प्रजानन डार घाटेगा ... अभी भी वही है। उसको ध्यान में ही नहीं रहता कि बच्चा पैदा नहीं करना है...महिला पढ़ती रहती है तो उनको सब चीजों का ज्ञान होता है कि भाई कैसे हमको बचना है।"

नेता सम्राट चौधरी ने क्या कहा 

इस वीडियो को शेयर करते हुए नेता सम्राट चौधरी ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने सीएम नीतीश पर अमर्यादित भाषा के प्रयोग करने का आरोप लगाया है और सीएम पद की गरिमा को भी कलंकित करने की बात कही है। मामले में बोलते हुए उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "मुख्यमंत्री श्री कुशासन कुमार जी ने जिन अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया वह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। ऐसे शब्दों का प्रयोग कर वह मुख्यमंत्री पद की गरिमा को कलंकित कर रहे हैं।"

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार फिलहाल समाधान यात्रा पर है। उनकी यह यात्रा सात जनवरी से शुरू हुई है और ये 29 फरवरी तक जारी रहेगी। ऐसे में उनकी इस यात्रा को लेकर विपक्ष उन पर लगातार हमला बोलता रहा है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारवायरल वीडियोबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ