लाइव न्यूज़ :

BHU में फिर बवाल, उग्र छात्रों ने किया पथराव और फूंकी स्कूल बस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 18:58 IST

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) एक बार फिर हिंसा की चपेट में आया है।

Open in App

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) एक बार फिर हिंसा की चपेट में आया है। बुधवार को छात्र उग्र हो गए और उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि डीजे नाइट को लेकर हुए बवाल में समाजवादी छात्रसभा की बीएचयू ईकाई के नेता आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद उनके समर्थक छात्रों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। 

वहीं, छात्रों ने सरसुंदर लाल चिकित्सालय से लेकर विश्वनाथ मंदिर तक खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंदिर पर एक एटीएम पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। एक स्कूली वाहन में आग लगा दी है और विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर जमकर उत्पात मचाया। वहीं, खबर है कि उग्र हुए छात्रों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुई हैं। 

आपको बता दें कि पिछले करीब एक महीने से आशुतोष सिंह का मामला चर्चा में रहा है। उन्होंने समर्थकों संग मिलकर आईआईटी बीएचयू में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हंगामा कर दिया था। साथ ही विश्वविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह से भी उनकी तू-तू, मैं-मैं हो गई थी। 

इसके बाद एक मामला आईआईटी बीएचयू के निदेश के फेसबुक अकाउंट से छात्रों को गाली गलौज का मामला सामने आया, जिसे लेकर काफ बवाल मच गया था। बाद में निदेशक प्रो. राजीव संगल ने उसे फेक अकाउंट करार दिया था और मामले को लेकर लंका थाने में मुकदमा दर्ज करावाया था।

टॅग्स :बनारस हिंदू विश्वविद्यालयउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है