लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: हावड़ा में भिड़े टीएमसीपी और एबीवीपी के कार्यकर्ता, 10 छात्र हुए घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2019 15:58 IST

तृणमूल कांग्रेस के स्टूडेंट यूनियन और एबीवीपी ने एक दूसरे के खिलाफ माहौल खराब करने का आरोप लगाया है. कॉलेज बीते कई दिनों से गर्मी की छुट्टी के कारण बंद था. कुछ ऑफिसियल कार्य के कारण इसे खोला गया था लेकिन हिंसा होने के बाद पुलिस ने इसे 2 बजे के बाद फिर से बंद करवाया.

Open in App

शुक्रवार को हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस स्टूडेंट यूनियन और एबीवीपी के छात्रों के बीच झड़प की ख़बरें आई हैं. रामसदय कॉलेज में हुए क्लैश के कारण पुलिस ने आनन-फानन में कॉलेज को  बंद करवा दिया. इस बीच छात्रों ने यूनियन रूम में जम कर तोड़फोड़ किया. झड़प में 10 छात्र घायल हो गए हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं.

तृणमूल कांग्रेस के स्टूडेंट यूनियन और एबीवीपी ने एक दूसरे के खिलाफ माहौल खराब करने का आरोप लगाया है. कॉलेज बीते कई दिनों से गर्मी की छुट्टी के कारण बंद था. कुछ ऑफिसियल कार्य के कारण इसे खोला गया था लेकिन हिंसा होने के बाद पुलिस ने इसे 2 बजे के बाद बंद करवाया. 

एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि टीएमसीपी के लोगों ने उनके कार्यकर्ताओं के ऊपर उस दौरान हमला किया जब वो कॉलेज प्रशासन को मेमोरेंडम सौंपने जा रहे थे. वहीं, तृणमूल के स्टूडेंट विंग की तरफ से आरोप लगाया गया है कि एबीवीपी के कुछ बाहरी कार्यकर्ताओं ने यूनियन ऑफिस में घुस कर तोड़फोड़ की और उसके बाद कर्मचारियों को पीटा. 

 

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ देबशंकर मुखोपाध्याय घटना के वक्त मौजूद नहीं थे. उन्होंने कहा है कि कॉलेज प्रशासन पुलिस को इस घटना की जांच में पूरी मदद करेगा और दोषियों को सजा दिलाया जायेगा. 

टॅग्स :एबीवीपीपश्चिम बंगालममता बनर्जीअमित शाहकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया