लाइव न्यूज़ :

महाभियोग प्रस्ताव: आज से CJI दीपक मिश्रा की अदालत में नहीं पेश होंगे कपिल सिब्बल, कहा- उच्चतम नैतिकता का पालन करता हूँ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 23, 2018 08:50 IST

कांग्रेस समेत सात राजनीतिक दलों के 64 राज्य सभा सांसदों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधाश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू को दिया था जिसे उन्होंने राज्य सभा सचिव को आगे की कार्रवाई पर विचार के लिए भेज दिया है।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कहा है कि वो सोमवार (23 अप्रैल) से किसी भी मुकदमे की पैरवी के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) दीपक मिश्रा की अदालत में नहीं पेश होंगे। कांग्रेस समेत सात राजनीतिक पार्टियों ने राज्य सभा में सीजेआई के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने का नोटिस उप-राष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति वेंकेया नायडू को दिया है। उप-राष्ट्रपति ने महाभियोग प्रस्ताव राज्य सभा सचिव को अग्रसारित कर दिया है। कांग्रेस के महाभियोग प्रस्ताव की नोटिस पर 64 वर्तमान सांसदों के हस्ताक्षर हैं। महाभियोग प्रस्ताव की नोटिस देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि सीजेआई नियमित रूप से अपना काम करते रहेंगे। 

कपिल मिश्रा ने इंडियन एक्सप्रेस अखबार से कहा, "मैं कल (सोमवार) से मुख्य न्यायाधीश जब तक रिटायर नहीं हो जाते मैं उनकी अदालत में नहीं जाऊँगा...क्योंकि मैं अपने पेशे में नैतिकता के उच्चतम मानदण्डों का पालन करता हूँ।" सिब्बल ने आगे कहा कि अगर वो (सीजेआई) रिटायर होने तक अपने पद पर बने रहते हैं और उनके खिलाफ जाँच शुरू की जाती है तो उनके पद से अलग होने तक...हम मानदण्डों के पालन में यकीन रखते हैं।

ये भी पढ़ें- महाभियोग प्रस्ताव: भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर कांग्रेस ने लगाए हैं ये पाँच आरोप

ये भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा सचिव को सौंपा महाभियोग प्रस्ताव, CJI नहीं करेंगे खुद को न्यायिक कार्य से अलग 

कपिल सिब्बल ने कहा कि से इंडियन एक्सप्रेस ने पूछा कि पूर्व वित्त मंत्री और राज्य सभा सांसद पी चिदंबरम सीजेआई के खिलाफ महाभियोग याचिका पर दस्तखत क्यों नहीं किया है? इस पर सिब्बल ने कहा कि पी चिदंबरम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है इसलिए उनके इस नोटिस पर हस्ताक्षर करने के लिए पूछा ही नहीं गया। सिब्बल ने कहा कि चिदंबरम के वकील खुद सिब्बल हैं और उन्हें इस बात का अफसोस है कि अब वो चिदंबरम की पैरवी के लिए सीजेआई की अदालत में नहीं पेश हो पाएंगे। पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ एयरसेल-मैक्सिम केस सीजेआई की अदालत में विचाराधीन है।

ये भी पढ़ें- न्यायाधीश के खिलाफ पहले भी लाए गए महाभियोग प्रस्ताव, तब कांग्रेस ने किया था विरोध

ये भी पढ़ें- न्याय और न्यायपालिका से जुड़ी रोचक कहावतें और कोट्स

कपिल सिब्बल सीजेआई की अदालत में कार्ति चिदंबरम के केस के अलावा राम मंदिर- बाबरी मस्जिद विवाद और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की द वायर डॉट इन मानहानि से जुड़े केस में वकील हैं। इससे पहले मीडिया में खबर आई थी कि पूर्व प्रधानमंत्री और राज्य सभा मनमोहन सिंह ने सीजेआई के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर दस्तखत नहीं किया। कपिल सिब्बल ने मीडिया में आई खबरों का खण्डन करते हुए इसे गलत बताया। 

सिब्बल ने कहा कि उप-राष्ट्रपति के पास महाभियोग प्रस्ताव की नोटिस की पात्रता पर रद्द करने का आधिकार नहीं होता, वो केवल इसकी प्रक्रिया पर विचार कर सकते हैं और इस याचिका पर जजेज (इनक्वायरी) एक्ट के तहत फैसला लिया जाता है। सिब्बल के अनुसार उप-राष्ट्रपति तभी नोटिस वापस कर सकते हैं जब उसपर 50 राज्य सभा सांसदों का दस्तखत न हो या उसमें लगाए गए आरोप संविधान के प्रावधानों के अनुरूप न हों।

टॅग्स :दीपक मिश्रासुप्रीम कोर्ट संकटसुप्रीम कोर्टकांग्रेसकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी