न्याय और न्यायपालिका से जुड़ी रोचक कहावतें और कोट्स

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: April 19, 2018 07:21 PM2018-04-19T19:21:54+5:302018-04-20T13:47:42+5:30

मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने कहा है "अन्याय कहीं भी हो वो हर जगह न्याय के लिए खतरा है।"

Legal Maxims and quotes about judge and judges | न्याय और न्यायपालिका से जुड़ी रोचक कहावतें और कोट्स

legal maxim on judge and justice

"अन्याय कहीं भी हो वो हर जगह न्याय के लिए खतरा है।" मार्टिन लूथर किंग जूनियर का ये कथन सार्वभौमिक है। पिछले कुछ समय से भारत में न्याय और न्यायपालिका चर्चा में हैं। विभिन्न संस्थाओं के क्षरण के दौर में आम आदमी की न्यायपालिका से उम्मीद बढ़ गयी है। गरीब से गरीब आदमी को यकीन है कि उसे न्यायपालिका से न्याय मिल सकता है। पुरानी कहावत है कि भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं है। न्यायपालिका के बारे में भी आम हिन्दुस्तानी को कुछ ऐसा ही यकीन है। आज हम पेश कर रहे हैं जो न्याय और न्यायपालिका से जुड़े कुछ कहावतें और उद्धरण-

1- कानून मकड़ी के जाले की तरह होता है, जिसमें कीड़े-मकोड़े फँस जाते हैं लेकिन बाज निकल जाते हैं। - स्पैनिश कहावत

2- कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं, न ही कोई उससे नीचे है- थियोडोर रूजवेल्ट

3- कानून कमजोर लोगों पर काबू रखता है, शक्तिशाली उचित आचरण के भाव से नियंत्रित होते हैं- चीनी कहावत

4- अगर आप चाहते हैं कि लोग कानून का सम्मान करें तो पहले कानून को सम्मानजनक बनाइए- लुइस डी ब्रांडीस

5- न्याय का एक घण्टा, सत्तर घण्टे की प्रार्थना से ज्यादा मूल्यवान है- तुर्की कहावत

6- भेड़ बचाने के लिए कानून के पास जाओगे तो गायें भी गँवा दोगे- जर्मन कहावत

7- कानून से डरें, जजों से नहीं- रूसी कहावत

Web Title: Legal Maxims and quotes about judge and judges

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे