लाइव न्यूज़ :

नागर विमानन मंत्री सिंधिया ने इंडिगो की जबलपुर-दिल्ली उड़ान को हरी झंडी दिखाई

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:59 IST

Open in App

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जबलपुर-दिल्ली मार्ग पर इंडिगो की उड़ान को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने यहां डिजिटल रूप से आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा, “ मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि पिछले 35 दिनों में हमने मध्य प्रदेश में 44 नई उड़ानों का परिचालन शुरू किया है, जिनमें से 26 विमानों की आवाजाही पूरी तरह से जबलपुर से होगी।” सिंधिया ने कहा कि जबलपुर को 28 अगस्त से इंदौर और हैदराबाद के साथ अतिरिक्त संपर्क उड़ानें दी जाएंगी। उन्होंने कहा, “हम जबलपुर से न सिर्फ नये मार्ग और नयी उड़ानें शुरू कर रहे हैं बल्कि हमने जबलपुर हवाईअड्डा के लिए 421 करोड़ रुपये की योजना भी मंजूर की है।” मंत्री ने कहा कि नये विकास कार्यों में 10,000 वर्ग फुट नयी टर्मिनल इमारत का निर्माण, नया यातायात नियंत्रण टावर और रनवे को 1,950 मीटर से 2,750 मीटर तक विस्तारित करना शामिल है ताकि बड़े उड़ान परिचालनों के लिए इसे व्यावहारिक बनाया जा सके। जबलपुर इंडिगो से जुड़ा 69वां घरेलू गंतव्य स्थल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतग्वालियर में ‘अभ्युदय: मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ का आयोजन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से की सीएम डॉ. मोहन यादव की जबरदस्त तारीफ

भारत"संचार साथी ऐप अनिवार्य नहीं, डिलीट कर सकते हैं लोग", विवाद के बीच बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

भारतOne Nation-One Election: नितिन गडकरी, सिंधिया समेत लोकसभा से गायब रहे ये बड़े सांसद, बीजेपी ने लिया एक्शन, जारी किया नोटिस

भारतDigital Bharat Nidhi: भारत ने दूरसंचार सेवाओं तक समान पहुंच को बढ़ावा देने के लिए 'डिजिटल भारत निधि' पहल के तहत नए नियम पेश किए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप