लाइव न्यूज़ :

नागरिकता बिल: बीजेपी चलाएगी दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में जन जागरूकता अभियान, पूर्वोत्तर में भारी विरोध प्रदर्शन जारी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 13, 2019 10:50 IST

Citizenship Amendment Act: नागरिकता बिल को लेकर पूर्वोत्तर में जारी भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच बीजेपी जन जागरूकता अभियान चलाएगी

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नागरिकता बिल को लेकर कई शहरों में चलाएगी जन जागरूकता अभियाननागरिकता संशोधन बिल को लेकर असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में जारी है भारी विरोध प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को लेकर राजधानी दिल्ली और मुंबई समेत देश के कई प्रमुख शहरों में 14-18 दिसंबर के दौरान जन जागरूकता अभियान चलाएगी। 

सीएबी को बुधवार को संसद ने पास कर दिया था और गुरुवार को इस पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद ये कानून बन गया। इस बिल को लेकर असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में जारी भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। इन विरोध प्रदर्शनों में असम में दो लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएबी को लेकर जारी भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बीजेपी ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, गुवाहाटी और लखनऊ में 14-18 दिसंबर के बीच इस बिल को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने का फैसला किया है। 

पीएम मोदी ने असम के लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

इस बिल को लेकर जारी विरोध के बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के लोगों के नाम जारी संदेश में कहा था कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है और उनके अधिकार को कोई नहीं छीन सकता है। पीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। 

सीएबी के विरोध में असम, मेघालय, त्रिपुरा में स्थिति तनावपूर्ण

नागरिकता संशोधन बिल का पूर्वोत्तर के तीन राज्यों असम, मेघालय और त्रिपुरा में सबसे ज्यादा विरोध हो रहा है और यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस की फायरिंग में असम में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 9 घायल हुए हैं। 

राज्य में तनाव की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेजों को 22 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। राज्य में सेना और पुलिस की तैनाती के बावजूद लोग लगातार कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं।  

इन विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए असम, मेघालय और त्रिपुरा के ज्यादातर जिलों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नागरिकता संशोधन बिल 2019दिल्लीमुंबईकोलकातालखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर