लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर CISF कर्मियों ने प्राथमिक उपचार देकर बचाई यात्री की जान

By भाषा | Updated: January 3, 2020 00:06 IST

अधिकारी ने कहा, ‘‘यात्री सात लोगों के एक समूह में शामिल था और उनमें से एक पूर्व राजनयिक थे। उन्होंने एक धन्यवाद संदेश लिखा और सीआईएसएफ कर्मियों की तत्परता की प्रशंसा की।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के हवाई अड्डा पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो कर्मियों की तत्परता से उदयपुर जा रहे एक यात्री की जान बच गई। सीआईएसएफ महानिदेशक राजेश रंजन ने दोनों कर्मियों की तत्परता के लिए उन्हें ‘‘उचित रूप’’ से पुरस्कृत करने का निर्णय किया है।

दिल्ली के हवाई अड्डा पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो कर्मियों की तत्परता से उदयपुर जा रहे एक यात्री की जान बच गई। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि यात्री अशोक महाजन बुधवार दोपहर में उड़ान में सवार होने से पहले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल क्षेत्र में अचानक बेहोश होकर गिर गए।

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद सीआईएसएफ कान्स्टेबल मधुसूदन और मनोज कुमार ने यात्री को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटैशन (सीपीआर) दिया। सीपीआर ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिसका सांस लेना रुक गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यात्री सात लोगों के एक समूह में शामिल था और उनमें से एक पूर्व राजनयिक थे। उन्होंने एक धन्यवाद संदेश लिखा और सीआईएसएफ कर्मियों की तत्परता की प्रशंसा की।’’

सीआईएसएफ महानिदेशक राजेश रंजन ने दोनों कर्मियों की तत्परता के लिए उन्हें ‘‘उचित रूप’’ से पुरस्कृत करने का निर्णय किया है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos