लाइव न्यूज़ :

'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगने की खबर पर भाजपा विधायक नितेश राणा ने कहा- चुन चुनकर मारेंगे...

By रुस्तम राणा | Updated: September 24, 2022 18:36 IST

भाजपा विधायक नितेश राणे ने शनिवार को ट्वीट किया, "पुणे में पीएफआई के समर्थन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के लिए.. चुन चुन के मारेंगे.. इतना याद रखना !!! #BanPFI"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक ने कहा- पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के लिए.. चुन चुन के मारेंगे.. इतना याद रखनासाथ ही नितेश राणे ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को प्रतिबंध करने की मांगउन्होंने महाराष्ट्र सरकार से दोषियों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया

पुणे: इस्लामी संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्यों की पुणे में गिरफ्तारी के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।

कुछ मीडिया रपट में दावा किया गया है कि पीएफआई के सदस्यों ने गिरफ्तारी के वक्त पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया। वहीं कुछ अन्य मीडिया संस्थानों ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए सदस्यों ने पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बल्कि पापुलर फ्रंट जिंदाबाद का नारा लगाया था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि शुक्रवार को पुणे में पीएफआई द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर "पाकिस्तान जिंदाबाद" का नारा लगाया गया था, जिस पर भाजपा और महाराष्ट्र सरकार की तीखी प्रतिक्रिया हुई, जिसमें कहा गया था कि इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

राणे ने ट्वीट किया, "पुणे में पीएफआई के समर्थन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के लिए.. चुन चुन के मारेंगे.. इतना याद रखना !!! #BanPFI"

सोशल मीडिया में राणे ने अपना एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से दोषियों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया।

एक अन्य भाजपा विधायक राम सतपुते ने नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि पुणे पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस तरह के नारे राज्य में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, जबकि उनके डिप्टी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस नारे लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पीएफआई ने हाल ही में संगठन पर देशव्यापी छापेमारी और उसके कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा करने के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने करीब 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पुणे पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :PFIपाकिस्तानएकनाथ शिंदेEknath Shinde
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग