लाइव न्यूज़ :

बिहार में चिकित्सा व्यवस्था की दयनीय स्थिति को लेकर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2023 16:16 IST

बिहार में चिकित्सा व्यवस्था की इस दयनीय स्थिति और अनियमितता को लेकर चिराग ने नीतीश कुमार को उन सबका स्मरण कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को बिहार के आम लोगों की चिंता करने की नसीहत दी हैराज्य में चिकित्सा व्यवस्था की दयनीय स्थिति और अनियमितता को लेकर चिराग ने नीतीश कुमार को उन सबका स्मरण कराया

पटना:बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को पटना के अत्याधुनिक अस्पताल पारस में भर्ती कराए जाने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा उनका हाल जानने पारस अस्पताल जाने पर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने उन्हें बिहार के आम लोगों की चिंता करने की नसीहत दी है। 

चिराग ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, अच्छा लगा आज जब आप मुख्य सचिव के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल पहुंचे। मैं भी मुख्य सचिव के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पर आपसे आम बिहारियों के स्वास्थ्य की चिंता की भी उम्मीद रखता हूं। क्या आपने उन अस्पतालों का कभी निरीक्षण किया जहां मोतियाबिंद के ऑपरेशन में आंखे निकाल ली जाती हो, जहां अस्पतालों में बारिश का पानी भरा हो, जहां बेड और ऑक्सीजन की कमी हो और जहां जांच सुविधाओं के अभाव में मरीज दम तोड़ देते हों।‘

दरअसल, बिहार के कई अस्पतालों की तस्वीरें सामने आती रही हैं, जब वहां बारिश का पानी टपकता दिखा है। कभी छत से प्लास्टर झड़कर मरीजों और चिकित्साकर्मियों पर गिरा है। यहां तक कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन में आंखे निकाल लेने के मामले में न्यायालय ने भी सख्त टिप्पणी की है। 

बिहार में चिकित्सा व्यवस्था की इस दयनीय स्थिति और अनियमितता को लेकर चिराग ने नीतीश कुमार को उन सबका स्मरण कराया है। साथ ही उन्हें नसीहत दी है कि आप अगर इसी तर्ज पर बिहार के जर्जर अवस्था वाले उन अस्पतालों का भी निरीक्षण करेंगे तो यह आम आदमी के हित में होगा। 

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभालने के बाद तेजस्वी यादव ने पटना के पीएमसीएच का औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्हें कई प्रकार की अनियमितता दिखी थी। तेजस्वी के द्वारा कई अहम निर्देश दिए जाने के बावजूद भी राज्य के अस्पतालों में अनियमितता के कई मामले उजागर होते रहते हैं। ऐसे में राज्य के मुख्य सचिव के निजी अस्पताल में उपचार कराने और वहां नीतीश कुमार के जाने पर चिराग ने राज्य सरकार को आईना दिखाया है।

टॅग्स :चिराग पासवानबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos