लाइव न्यूज़ :

ड्रैगन ने चली नई चाल, डोकलाम इलाके में बनाए नए सैन्य ठिकाने

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 18, 2018 11:20 IST

तस्वीरों से पता चला है कि चीन डोकलाम में अपनी अपड़ मजबूत करने के लिए सड़क निर्माण का काम भी तेजी से कर रहा है। इसके अलावा उसने डोकलाम में करीब 7 जगहों पर हेलीपैड बनाए हैं।

Open in App

डोकलाम विवाद को लेकर पिछले दिनों भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों की सेनाएं सीना तानें खड़ी थीं। हालांकि करीब 70 दिनों के बाद हालात सामान्य हुए। इसके बाद फिर ड्रैगन ने अपनी नई चाल चली है। दरअसल, एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें चीन ने डोकलाम पर अपनी और पकड़ मजबूत कर ली है व नए सैन्य ठिकाने बनाए हैं। यह खुलासा दिसंबर-जनवरी में सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों से हुआ है।

तस्वीरों से पता चला है कि चीन डोकलाम में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सड़क निर्माण का काम भी तेजी से कर रहा है। इसके अलावा उसने डोकलाम में करीब 7 जगहों पर हेलीपैड बनाए हैं। इन हेलीपैडों पर छोटे-बड़े हर किस्म के हेलीकॉप्टर उतारे जा सकते हैं। इसके साथ ही तस्वीरों में यह भी सामने आया है कि चीन ने डोकलाम में सेना तैनात कर रखी है।

यह तस्वीरें गूगल अर्थ की सहायता से हासिल की गई हैं। इन तस्वीरों में देखा गया कि चीन के लड़ाकू विमानों के साथ वहां छोटे टैंकों की पार्किंग भी मौजूद है। साथ ही दुश्मन पर नजर रखने के लिए चीन ने 10 मीटर उंचे टावर बनाए हैं। यहां से चीनी सैनिक खड़े होकर भारतीय सैनिकों निशाना बना सकते हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा था कि बीपीएम की बैठक में डोकलाम मामले में सिक्किम-भूटान-तिब्बत को लेकर 73 दिन तक सेनाएं एक दूसरे की आंख से आंख मिलाए रहीं। अब यह टकराव बंद हो गया और वहां चीन ने अपनी सेना को बड़ी संख्या में कम किया है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और पड़ोसी मुल्क चीन भी समझने लगा है कि भारत अब कमजोर नहीं रहा।

टॅग्स :डोकलामचीनइंडियाबिपिन रावतराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?