लाइव न्यूज़ :

चीनी मीडिया का दावा-चीन में छपते हैं भारतीय नोट, सरकार पर उठे सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: August 14, 2018 08:59 IST

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट एक रिपोर्ट में छपा है कि चीन में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, मलेशिया, थाइलैंड सहित अन्य कई देशों की करेंसी चीन के प्रिंटिंग प्रेसों में छापी जा रही हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 14 अगस्त: आए दिन मार्केट में नकली नोटों की खबर आती है। ऐसा माना जाता है कि यह नकली नोट चीन में छपते हैं। और यह किसी और का नहीं बल्कि चीनी मीडिया का दावा है। दरअसल, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की मानें तो उन्होंने दावा किया है कि चीन में भारतीय करेंसी छापी जा रही है। इस रिपोर्ट के बाद से ही राजनीति कॉरिडोर में मानों भूचाल सा आ गया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस मामले को बेहद गंभीर बताया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से इसका स्पष्टीकरण भी मांगा है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं भारतीय सरकार की ओर से भी इसपर कोई बयान नहीं आया है।  

बता दें कि साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट एक रिपोर्ट में छपा है कि चीन में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, मलेशिया, थाइलैंड सहित अन्य कई देशों की करेंसी चीन के प्रिंटिंग प्रेसों में छापी जा रही हैं। इस रिपोर्ट में भारत का जिक्र होने के बाद भारतीय हडकंप मचना जाहिर है।  कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। 

वहीं इसपर आप के नेता राघव चड्ढा ने भी केंद्र सरकार पर कई सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा 'चीन को नोट छापने का काम देने की खबर को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? दूसरे देश को नोट छापने की टेक्नोलॉजी देने से क्या फर्जी नोट छापने का धंधा नहीं शुरू हो जाएगा और क्या ये नकली नोट के धंधे को प्रोत्साहित नहीं करेगा? क्या आप देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर रहे हैं?”अभी इस मामले पर आरबीआई अपना बयान जारी करते हुए चीनी मीडिया की रिपोर्ट को सिरे से नकारा है। आरबीआई की मानें तो भारतीय करेंसी की केवल भारत में ही छपती है और चीनी मीडिया की वह रिपोर्ट गलत है। वहीं, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी खबर की पुष्टि करने के लिए बैंक नोट प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष लियू गुशेंग के एक इंटरव्यू का हवाला दिया है।  

लियू गुशेंग ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 2013 से चीन में विदेशी नोटों के छपने का काम शुरू हुआ है।  उन्होंने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, थाइलैंड, ब्राजील, पोलैंड सहित अन्य कई देशों के नोट चीन में छपते हैं।  

टॅग्स :आरबीआईचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ