लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में झड़प के बाद भारत ने चीन के खिलाफ उठाया कड़ा कदम, चीनी कंपनी का 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रेक्ट रेलवे ने किया रद्द

By सुमित राय | Updated: June 18, 2020 22:33 IST

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद भारत ने चीन के खिलाफ आर्थिक गतिरोध शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे ने चीनी कंपनी के साथ 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है।भारतीय रेलवे ने यह करार बीजिंग नेशनल रेलवे रसिर्च एंड डिजाइन इंस्‍टीट्यूट ऑफ सिग्‍नल एंड कम्‍युनिकेशंस ग्रुप कॉ. लि. के साथ किया था।लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए थे।

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा की गई खूनी हिंसा के बाद भारत ने चीन के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। भारतीय रेलवे ने चीनी कंपनी के साथ 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है।

बता दें कि साल 2016 में भारतीय रेलवे ने यह करार चीनी कंपनी बीजिंग नेशनल रेलवे रसिर्च एंड डिजाइन इंस्‍टीट्यूट ऑफ सिग्‍नल एंड कम्‍युनिकेशंस ग्रुप कॉ. लि. के साथ करार किया था, जिसमें 417 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक पर सिग्नल सिस्टम लगाना था।

अन्य चार चीनी कंपनियों को भी कॉन्ट्रैक्ट गंवाने का खतरा

भारतीय रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL) ने यह करार रद्द कर दिया है। इसके अलावा कम से कम चार अन्य चीनी कंपनियां, जो रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं में शामिल हैं, वे भी कॉन्ट्रैक्ट खोने के कगार पर हैं। डीएफसीसीआईएल ने गुरुवार को बताया कि चार सालों में चीनी कंपनी परियोजना का केवल 20 प्रतिशत पूरा कर पाई है।

सरकार ने बीएसएनएल और एमटीएनएल को चीनी उपकरणों का उपयोग नहीं करने के लिए निर्देश दिए हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दूरसंचार विभाग ने बीएसएनएल-एमटीएनएल को दिया निर्देश

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी सूत्रों ने बताया कि इसके साथ ही दूरसंचार विभाग ने पब्लिक सेक्टर की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) को 4जी अपग्रेडेशन में चीनी उपकरणों का उपयोग नहीं करने के लिए निर्देश दिए हैं।

प्राइवेट कंपनियों को निर्देश देने पर विचार कर रही सरकार

सूत्रों ने कहा कि विभाग ने इस संबंध में निविदा पर फिर से काम करने का फैसला किया है। इसके अलावा सरकार निजी ऑपरेटरों से चीनी फर्मों द्वारा बनाए गए उपकरणों पर निर्भरता को कम करने के लिए कहने पर भी विचार कर रही है।

सोमवार को लद्दाख में 20 भारतीय जवान शहीद

बता दें कि सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए थे। भारतीय सेना ने बताया है कि शहीद हुए जवानों में 15 जवान बिहार रेजिमेंट से थे। इसके अलावा पंजाब रेजिमेंड के 3, 81 एमपीएससी रेजिमेंट और 81 फील्ड रेजिमेंट के एक-एक जवान शहीद हुए हैं। इस खूनी झड़प पर घायल चार भारतीय जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टॅग्स :लद्दाखभारतीय रेलचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण