लाइव न्यूज़ :

J&K मामला: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बार फिर से चीन उठाना चाह रहा है कश्मीर मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2019 10:03 IST

कुछ ही दिनों पहले भारत और चीन के बीच सीमा-वार्ता और भारत में नागरिकता कानून पास होने के बाद चीन मकी तरफ से भारत को लेकर यह प्रतिक्रिया देखने को मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे16 अगस्त को चीन ने UNSC में इस मामले की चर्चा करने की कोशिश की है।यूएनएससी में भारत व इसके सहयोगी देशों ने इस विषय पर सार्वजनिक चर्चा पर अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में चीन ने एक बार फिर से जम्मू और कश्मीर का मामला उठाना चाह रहा है। चीन मंगलवार को एक फिर से UNSC में कश्मीर मामले पर चर्चा के लिए दूसरे देशों पर जोर दे रहा है। 

कुछ ही दिनों पहले भारत और चीन के बीच सीमा-वार्ता और भारत में नागरिकता कानून पास होने के बाद चीन मकी तरफ से भारत को लेकर यह प्रतिक्रिया देखने को मिल रहा है।

टीओआई के मुताबिक, 16 अगस्त को चीन ने UNSC में इस मामले की चर्चा करने की कोशिश की है।  यूएनएससी में भारत व इसके सहयोगी देशों ने इस विषय पर सार्वजनिक चर्चा पर अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

आपको बता दें कि चीन के विदेश मंत्री और राज्य के काउंसलर वांग यी इस सप्ताह एनएसए अजीत डोभाल के साथ सीमा वार्ता करने के लिए भारत आने वाले हैं। इससे ठीमक पहले UNSC में चीन द्वारा कश्मीर पर चर्चा करना वाकई अचंभित करने जैसा है। 

चीन यह चर्चा एक ऐसे प्रावधान के तहत आयोजित करना चाहता है, जिसमें मतदान की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, इस मुद्दे को चर्चा के लिए चिह्नित करना शामिल है। 

हांलाकि, भारत के सहयोगी देशों के विरोध  के बाद यहां चरिचा की संभावना कम है। सूत्रों के अनुसार, भारत पहले ही अपने सहयोगियों के साथ एक गहन कूटनीतिक समझौता कर चुका है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पिछले सप्ताह UNSC के अध्यक्ष, अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट को एक पत्र लिखा था, जिसके बाद दिल्ली इस्लामाबाद के सवालों का जवाब देने की तैयारी कर रही थी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत ने एलओसी के पांच क्षेत्रों से आंशिक रूप से बाड़ हटा दी है। कुरैशी ने सुझाव दिया कि भारत वहां अपना एक "झूठा झंडा" लगाकर किसी ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है। 

पाकिस्तान ने UNSC को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (UNMOGIP) को मजबूत करने के लिए कहा, जो LOC पर नज़र रखता है। लेकिन, भारत की सहमती के बगैर यह संभव नहीं है। 

भारत के अधिकारी वाशिंगटन पहुंच रहे हैं क्योंकि अमेरिकी राजदूत UNSC के अध्यक्ष हैं। भारत को फ्रांस के अलावा अमेरिका के भी सपोर्ट की उम्मीद है। जर्मनी और पोलैंड गैर-स्थायी सदस्यों के रूप में भारत का समर्थन कर सकते हैं। हालाँकि, नागरिकता अधिनियम और उसके बाद के विरोध ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के  छवि को नष्ट कर दिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरचीनपाकिस्तानइंडियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया