लाइव न्यूज़ :

बच्चे का सिर कुकर में फंसा, चिकित्सकों ने निकाला

By भाषा | Updated: August 29, 2021 15:27 IST

Open in App

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में खेलते वक्त डेढ़ साल के एक बच्चे का सिर कुकर में फंस गया,जिसे चिकित्सकों के दल ने दो घंटे के अथक परिश्रम के बाद बाहर निकाला। बच्चे के परिजन ने बताया कि बच्चा शहर के लोहामंडी इलाके में खातीपारा में अपने रिश्तेदार के घर आया था और वहीं खेलते वक्त उसका सिर कुकर में फंस गया।उन्होंने बताया कि घर पर बच्चे का सिर निकालने के प्रयास किए गए लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। इससे बाद बच्चे को एसएम चेरीटेबिल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ फरहत खान और उनके दल ने दो घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद बच्चे का सिर बाहर निकाला। डॉ. फरहत खान ने कहा,‘‘ पूरी एहतियात बरतते हुए कुकर को कटर मशीन से काटा गया....हमने बच्चे को सुरक्षित बचा लिया।’’ परिजनों ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos